Breaking
Thu. Apr 16th, 2026

‘आतंकी हमले का जवाब युद्ध की तरह देंगे, भविष्य के लिए याद रखे दुश्मन देश’, भारत सरकार का बड़ा बयान

नई दिल्ली : भारत-पाकिस्तान हमलों के बीच भारत सरकार का बड़ा बयान सामने आया है। सूत्रों के अनुसार, मोदी सरकार ने साफ शब्दों में कहा है कि भारत ने निर्णय लिया है कि भविष्य में किसी भी आतंकवादी हमले को भारत के खिलाफ युद्ध की कार्रवाई माना जाएगा। उसी के अनुसार आतंक फैलाने वाले दुश्मन देश को युद्ध की तरह जवाब दिया जाएगा।

पीएम मोदी ने रक्षा मंत्री और अजीत डोभाल के संग की बैठक

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच पीएम मोदी अपने आवास पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) और भारतीय सशस्त्र बलों के प्रमुखों के साथ बैठक की अध्यक्षता की। यह बैठक शनिवार की सुबह पाकिस्तान के चार एयरबेसों पर भारत के हमले के बाद हुई।

भारत ने पाक के इन सैन्य ठिकानों को किया ध्वस्त

भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया कि भारतीय लड़ाकू विमानों से हवाई हथियारों का उपयोग करके रफीकी, मुरीद, चकलाला, रहीम यार खान, सुक्कुर और चुनियन में पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों के साथ-साथ पसरूर और सियालकोट विमानन ठिकानों के रडार स्थलों पर सटीक हमले किए गए।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *