Breaking
Fri. Feb 13th, 2026

IND vs SL: मोहम्मद सिराज की कहर बरपती गेंदबाजी, मात्र 50 रन पर सिमटी श्रीलंका

दैनिक उजाला, स्पोर्ट्स डेस्क : एशिया कप 2023 का फ़ाइनल मुक़ाबला गत चैम्पियन श्रीलंका और भारत के बीच खेला जा रहा है। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की कहर बरपती गेंदबाजी के सामने श्रीलंका की टीम ने घुटने टेक दिये और पूरी टीम मात्र 50 रन पर ढेर हो गई।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की पूरी टीम 15.2 ओवर में 50 रन पर सिमट गई है। श्रीलंका के लिए विकेट कीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस और दुशान हेमंथा ने दहाई का अंकादा छुआ। बाकी अन्य कोई बल्लेबाज 10 रन भी नहीं बना पाया। मेंडिस ने 34 गेंद पर 17 और हेमंथा ने 15 गेंद पर 13 रन बनाए। भारत के लिए मोहम्मद सिराज ने 7 ओवर में मात्र 21 रन देखर छह विकेट झटके। उनके अलावा हार्दिक पांड्या ने तीन और जसप्रीत बुमराह ने एक विकेट लिया।

यह भारत के खिलाफ वनडे में श्रीलंका का न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले श्रीलंका को भारत ने इसी साल जनवरी में 22 ओवर में 73 रन पर समेट दिया था। इतना ही नहीं यह भारत के खिलाफ वनडे में किसी भी टीम द्वारा न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले बांग्लादेश ने 2014 में भारत के खिलाफ मीरपुर में 58 रन बनाए थे। 50 रन का स्कोर किसी भी वनडे फाइनल में न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप 2000 में शारजाह में 54 रन पर सिमट गई थी। अब श्रीलंका ने इससे भी न्यूनतम स्कोर बनाया है। यानी श्रीलंका द्वारा बनाया गया 50 रन का स्कोर एशिया कप का भी न्यूनतम स्कोर है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *