Breaking
Mon. May 25th, 2026

दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक, बैरियर तोड़ अंदर घुसी कार; ड्राइवर की तलाश में जुटी पुलिस

नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक होने का मामला सामने आया है। आज यानी सोमवार को एक कार बैरियर तोड़ते हुए गेट नंबर 2 से अंदर घुस गई।

उधर, घटना की जानकारी लगते ही दिल्ली पुलिस हरकत में आ गई है। फोरेंसिक टीम भी मौके पर जांच कर रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए कार की तलाश में जुट गई है। 

पुलिस की जांच में पाया गया कि उत्तर प्रदेश रजिस्ट्रेशन नंबर वाली एक कार गेट नंबर 2 से बैरियर तोड़ते हुए अंदर घुस गई। कार ड्राइवर ने लोहे का गेट भी तोड़ दिया।

WhatsApp Image 2026-04-06 at 15.31.04

जानकारी के अनुसार, ड्राइवर दिल्ली विधानसभा के स्पीकर, विजेंद्र गुप्ता के ऑफिस की ओर बढ़ा और पोर्च के पास फूलों का गुलदस्ता रख दिया।

WhatsApp Image 2026-04-06 at 15.31.03

इस घटना से सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा हो गई हैं। अधिकारी इसे संभावित सुरक्षा उल्लंघन मान रहे हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *