Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

कर्नाटक के साथ ही यूपी की स्वार, छानबे विधानसभा और जालंधर लोकसभा सीट पर भी वोटिंग

नई दिल्ली : कर्नाटक विधानसभा की सभी 224 सीटों के साथ ही उत्तर प्रदेश की दो विधानसभा सीटों और जालंधर की लोकसभा सीट पर उपचुनाव भी हो रहा है। इनका परिणाम भी 13 मई, शनिवार को आएगा। सभी स्थानों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हो रहा है। यहां भाजपा, कांग्रेस के साथ ही आम आदमी पार्टी, सपा और बसपा की प्रतिष्ठा दांव पर है।

कर्नाटक में सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ और शाम 6 बजे तक मतदान होगा। राज्य भर में 58,545 मतदान केंद्रों पर कुल 5,31,33,054 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। ये मतदाता 2,615 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत तय करेंगे। मतदाताओं में 2,67,28,053 पुरुष, 2,64,00,074 महिलाएं और 4,927 अन्य हैं। उम्मीदवारों में 2,430 पुरुष, 184 महिलाएं और एक उम्मीदवार अन्य श्रेणी से हैं। राज्य में 11,71,558 युवा मतदाता हैं, जबकि 5,71,281 दिव्यांग और 12,15,920 मतदाता 80 वर्ष से अधिक आयु के हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *