Breaking
Sun. Nov 8th, 2026

माता वैष्णो देवी मंदिर में इस साल रिकाॅर्ड तोड़ श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, अब और बढ़ रही भीड़

जम्मू : केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के कटरा शहर में त्रिकुटा पहाड़ियों में स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में इस वर्ष जनवरी से अप्रैल तक 16 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मत्था टेका। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि माता वैष्णो देवी की पवित्र गुफा में इस साल के पहले चार महीनों में कुल 16,45,333 श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचे। उन्होंने बताया, ‘जनवरी और फरवरी में, भीड़ बढ़ गई और 15 हजार से 20 हजार तीर्थयात्री प्रतिदिन मंदिर पहुंचे और मार्च में तीर्थयात्रियों का आंकड़ा 25 हजार से बढ़कर 30 हजार तक पहुंच गया।

श्राइन बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि जनवरी में कुल 4,08,861 लाख, फरवरी में 3,89,549 लाख, मार्च में सर्वाधिक 5,25,198 लाख और अप्रैल में 3,21,725 लाख श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन किए। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन लगभग एक हजार से 1200 तीर्थयात्री मंदिर में दर्शन कर रहे हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *