Breaking
Thu. Jul 30th, 2026

नूंह में गाड़ी ने युवक को उड़ाया, मौत:बेकाबू कार ने पहले वाहनों को मारी टक्कर, फिर टाइल शोरूम में घुसी; तीन घायल

नूंह : नूंह जिले के तावडू सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव छरोड़ा बस स्टैंड पर बुधवार देर शाम एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित टाइल शोरूम में घुस गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई और तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

अनियंत्रित कार ने पहले एक युवक को टक्कर मारकर हवा में उड़ाया। उसके बाद एक पिकअप, एक बाइक और एक अन्य कार को टक्कर मारी। इसके बाद वह सीधे टाइल शोरूम के परिसर में जा घुसी। इस दौरान कई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

युवक को टक्कर मारती तेज रफ्तर कार।

युवक को टक्कर मारती तेज रफ्तर कार।

टाइल खरीदने आए युवक की मौत

घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को तत्काल शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज, नल्हड़ पहुंचाया गया। उपचार के दौरान बहरामपुर निवासी कपिल पुत्र महेंद्र की मौत हो गई। बताया गया कि कपिल टाइल खरीदने के लिए शोरूम आया था और इसी दौरान वह कार की चपेट में आ गया।

यह पूरी घटना शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि कार पहले सड़क पर चल रहे वाहनों को टक्कर मारती है और फिर शोरूम में घुस जाती है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर एकत्रित हो गए।

हादसे के बाद मौके पर लोगो की भीड़

हादसे के बाद मौके पर लोगो की भीड़

कार ड्राइवर भी हुआ घायल

सूचना मिलते ही थाना सदर तावडू के प्रभारी राजेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की, दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसएचओ राजेश कुमार ने बताया कि हादसे में कार ड्राइवर को भी हल्की चोटें आई हैं, जिसे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण कार की तेज रफ्तार और अनियंत्रित होना माना जा रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहन जांच कर रही है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है, जबकि अन्य घायलों का उपचार जारी है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *