Breaking
Sat. Feb 14th, 2026

एमपी में अगले 3 दिन कड़ाके की ठंड:भोपाल में तापमान 6.8 डिग्री गिरा

दैनिक उजाला, भोपाल : उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं की वजह से मध्यप्रदेश में फिर से ठंड बढ़ गई है। शुक्रवार को भोपाल में दिन का तापमान 6.8 डिग्री लुढ़ककर 22.6 डिग्री पर आ पहुंचा। इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर में भी गिरावट हुई है। शनिवार को खरगोन में घना कोहरा रहा, यहां विजिबिलिटी 50 मीटर तक पहुंच गई। मौसम वैज्ञानिक वीएस यादव के मुताबिक, अगले 3 दिन प्रदेश में ऐसा ही मौसम रहेगा। दिन के साथ रात के तापमान में भी गिरावट होगी।

यादव ने बताया, गुरुवार रात से हवा का रुख उत्तरी हो गया है। शुक्रवार को प्रदेश में हवा की औसत रफ्तार 12 से 14 किमी प्रतिघंटा रही। वहीं, उत्तर भारत में जेट स्ट्रीम हवा 12.6 किमी की ऊंचाई पर 232 किमी प्रतिघंटा तक चली। जिससे ठिठुरन बढ़ गई और पारे में गिरावट हुई।

भोपाल में एक ही दिन में 6.8 डिग्री की गिरावट के बाद पारा 22.6 डिग्री पहुंच गया। इंदौर में 23.4 डिग्री, उज्जैन में 23.5 डिग्री, ग्वालियर में 25 डिग्री और जबलपुर में पारा 24.5 डिग्री रहा।

प्रदेश के सभी शहरों में पारा लुढ़का

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को सभी शहरों में पारा लुढ़का। गुना में 25 डिग्री, पचमढ़ी में 26.6 डिग्री, रायसेन में 23.6 डिग्री, दमोह में 25.5 डिग्री, खजुराहो में 25.4 डिग्री, नरसिंहपुर में 24.2 डिग्री, रीवा में 23.8 डिग्री, सागर में 24.9 डिग्री, सतना में 24.7 डिग्री, सीधी में 24.6 डिग्री, टीकमगढ़ में 24 डिग्री, उमरिया में 25.5 डिग्री रहा।

रात में भी लुढ़केगा तापमान

दिन के साथ रात के तापमान में भी गिरावट होगी। हालांकि, गुरुवार-शुक्रवार की रात में नर्मदापुरम में तापमान 16.6 डिग्री तक पहुंच गया, जो सबसे ज्यादा रात का तापमान रहा। नीचम का मरुखेड़ा में ही सबसे कम 9.2 डिग्री पारा रहा।

बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 13.2 डिग्री, इंदौर में 13.5 डिग्री, ग्वालियर में 10.4 डिग्री, उज्जैन में 13.5 डिग्री और जबलपुर में 13.8 डिग्री रहा। बाकी शहरों में तापमान 10 डिग्री से अधिक ही दर्ज किया गया।

दक्षिण-पूर्वी हवा से ठंड गायब

इससे पहले दक्षिण-पूर्वी हवाओं ने प्रदेश से ठंड जैसे गायब कर दी थी। पिछले 6 दिन से दिन-रात के तापमान में खासी बढ़ोतरी देखने को मिली। यहां शुक्रवार से तापमान में गिरावट शुरू हो गई।

29 जनवरी से बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 दिन तक ठंड का असर रहेगा। इसके बाद थोड़ी राहत मिलेगी। 29 जनवरी से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव हो रहा है। इससे पारे में बढ़ोतरी होगी। हालांकि, सिस्टम गुजरने के बाद फिर से ठंड बढ़ जाएगी।

2 दिन ऐसा रहेगा मौसम

  • 25 जनवरी: ग्वालियर, चंबल, जबलपुर संभाग में कहीं-कहीं हल्का कोहरा रह सकता है।
  • 26 जनवरी: दिन-रात में ठंड का असर रहेगा। कुछ शहरों में हल्का कोहरा भी रह सकता है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *