Breaking
Sun. Mar 29th, 2026

पंजाब में AAP विधायक की गोली लगने से मौत:कमरे में अकेले थे

दैनिक उजाला, लुधियाना : लुधियाना के विधानसभा क्षेत्र वेस्ट से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी की गोली लगने से मौत हो गई है। घटना शुक्रवार रात करीब 12 बजे की है। पुलिस जांच में सामने आया कि गोगी घर में अपना लाइसेंसी पिस्टल साफ कर रहे थे। इसी दौरान अचानक गोली चल गई। गोली सिर से आर-पार हुई।

उन्हें पुलिस कर्मचारी और परिवार के सदस्य दयानंद मेडिकल अस्पताल (DMC) लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसका पता चलते ही डिप्टी कमिश्नर जितेन्द्र जोरवाल और पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल अस्पताल में पहुंचे। बाद में अधिकारी गोगी के घर भी पहुंचे।

DCP जसकिरण सिंह तेजा ने बताया कि पिस्टल 25 बोर का था। विधायक की मौत किन हालातों में हुई है यह कहना जल्दबाजी होगी। उन्होंने कहा कि सीन ऑफ क्राइम हमने देखा है। किचन में काम करने वाले नौकर ने बताया कि वेपन से एक ही फायर हुआ।

उन्होंने कहा कि अभी डिप्रेशन जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। उन्होंने रूटीन की तरह खाना खाया था। आज पोस्टमॉर्टम के बाद डेडबॉडी परिजनों को सौंप दी जाएगी। उनका दोपहर 3 बजे लुधियाना में KVM स्कूल के पास श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा। आज सुबह मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया और बरिंदर कुमार गोयल गोगी के घर पहुंचे।

सूत्रों के मुताबिक CM भगवंत मान गोगी के अंतिम संस्कार में शामिल हो सकते हैं। उधर, लुधियाना की पॉश मार्केट घुमार मंडी को बंद रखा गया है।

लुधियाना के DMC अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर तैनात सुरक्षा कर्मी। देर रात यहीं पर विधायक गुरप्रीत बस्सी को लाया गया था।

लुधियाना के DMC अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर तैनात सुरक्षा कर्मी। देर रात यहीं पर विधायक गुरप्रीत बस्सी को लाया गया था।

कई प्रोग्राम में शामिल होकर घर पहुंचे थे

जानकारी के मुताबिक गोगी ने शुक्रवार शाम को बुड्‌ढा दरिया पर पार्टी के राज्यसभा सांसद संत बलवीर सिंह सीचेवाल से मुलाकात की। इसके अलावा कई अन्य प्रोग्राम में शिरकत करके घर पहुंचे थे। गोगी ने अपने नौकर से कहकर खाना भी तैयार करवाया। इस बीच अचानक से गोगी के कमरे से गोली चलने की आवाज आई। पत्नी डॉ. सुखचैन कौर, बेटा और नौकर कमरे में पहुंचे। गोगी खून से लथपथ हालत में जमीन पर गिरे थे। परिवार के सदस्यों ने तुरंत शोर मचाकर सुरक्षा कर्मियों को सूचना दी।

सुरक्षा कर्मी और परिवार के सदस्य गोगी को अस्पताल लेकर आए। डॉक्टरों की टीम उनके उपचार में जुटी, लेकिन कुछ देर बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

विधायक गुरप्रीत बस्सी के घर पर तैनात पुलिस। घटना के बाद DC और पुलिस के अधिकारी घर पर पहुंचे।

विधायक गुरप्रीत बस्सी के घर पर तैनात पुलिस। घटना के बाद DC और पुलिस के अधिकारी घर पर पहुंचे।

केजरीवाल ने जताया दुख, बोले- गोगी की कमी को पूरा नहीं किया जा सकता है

गोगी के घर शोक जताने पहुंचे AAP प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा

पूर्व मंत्री को हराकर विधायक बने थे

2022 के विधानसभा चुनाव में गोगी लुधियाना के वेस्ट विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे। उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु को हराया था। गोगी को करीब 40 हजार वोट मिले थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *