Breaking
Thu. Mar 5th, 2026

राजस्थान में गुर्जर समाज के लोगों ने ट्रेन रोकी:2 घंटे बाद ट्रैक से हटे

  • महापंचायत खत्म होने के बावजूद विरोध पर अड़े थे

भरतपुर : राजस्थान में गुर्जर महापंचायत खत्म होने के बाद समाज के लोगों ने भरतपुर के पीलूपुरा में ट्रेन रोक दी। भीड़ पटरियों पर पहुंची और कोटा-मथुरा पैसेंजर को रोक दिया। दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक को दो घंटे तक जाम किया।

इतना ही नहीं, प्रदर्शनकारियों ने पटरी उखाड़ने की भी कोशिश की थी। मौके पर पहुंचे कलेक्टर-एसपी ने प्रदर्शनकारियों से समझाइश की और शाम साढ़े 6 बजे ट्रैक को खाली कराया।

ट्रैक महापंचायत स्थल से मात्र डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर था। पूर्व के आंदोलनों में भी इस ट्रैक को कई बार जाम किया जा चुका है।

ट्रेन को रोकने के बाद वहां मौजूद युवकों ने पटरियों को भी नुकसान पहुंचाया था।

ट्रेन को रोकने के बाद वहां मौजूद युवकों ने पटरियों को भी नुकसान पहुंचाया था।

इससे पहले आरक्षण समेत कई मांगों को लेकर भरतपुर के बयाना इलाके के कारवारी शहीद स्मारक (पीलूपुरा) पर रविवार को हुई महापंचायत में सरकार की ओर से मांगों को लेकर ड्राफ्ट भेजा था।

गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय बैंसला ने लोगों को वह पढ़कर सुनाया। समाज की सहमति के बाद महापंचायत को समाप्त कर दिया। इससे कई बाद कई लोगों ने सरकार के मसौदे का विरोध किया। नाराज होकर रविवार शाम साढ़े 4 बजे रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया था।

गुर्जर समाज की ओर से सरकार को आज (रविवार) दोपहर तक का अल्टीमेटम दिया गया था।

गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा था- कुछ लोग इस बात पर अड़े हुए हैं कि हम सरकार के खिलाफ ही रहेंगे और बोलेंगे। लोकतंत्र में हर किसी को अपनी बात रखने का अधिकार है। जब सरकार बिना किसी महापंचायत और आंदोलन के टेबल पर बात करने के लिए तैयार है तो महापंचायत क्यों?

पटरियां रोकने और डैमेज करने की फोटोज…

भरतपुर के बयाना इलाके के कारवारी शहीद स्मारक (पीलूपुरा) महापंचायत स्थल के पास ट्रेन को रोकते गुर्जर समाज के लोग।

भरतपुर के बयाना इलाके के कारवारी शहीद स्मारक (पीलूपुरा) महापंचायत स्थल के पास ट्रेन को रोकते गुर्जर समाज के लोग।

महापंचायत में मौजूद गुर्जर समाज के कुछ लोगों ने सरकार के मसौदे का विरोध किया था।

महापंचायत में मौजूद गुर्जर समाज के कुछ लोगों ने सरकार के मसौदे का विरोध किया था।

भरतपुर के बयाना-हिंडौन स्टेट हाईवे पर पीलूपुरा गांव के पास का ड्रोन व्यू। बड़ी संख्या में गुर्जर समाज के लोग अपनी प्राइवेट गाड़ियों से भी पहुंचे थे।

भरतपुर के बयाना-हिंडौन स्टेट हाईवे पर पीलूपुरा गांव के पास का ड्रोन व्यू। बड़ी संख्या में गुर्जर समाज के लोग अपनी प्राइवेट गाड़ियों से भी पहुंचे थे।

महापंचायत के लिए डेढ़ बीघा में लगा पंडाल भीड़ के लिए छोटा पड़ गया। पंडाल के बाहर तक लोग जमा है, जिन्हें जगह नहीं मिली वे पेड़ों के नीचे छाया में खड़े हो गए थे।

महापंचायत के लिए डेढ़ बीघा में लगा पंडाल भीड़ के लिए छोटा पड़ गया। पंडाल के बाहर तक लोग जमा है, जिन्हें जगह नहीं मिली वे पेड़ों के नीचे छाया में खड़े हो गए थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *