Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

मां ने बेटे-बेटी की गला काटकर हत्या की:पति को फोन कर कहा- मैंने बच्चों को मार दिया, खुद भी जहर खाया

भीलवाड़ा : भीलवाड़ा में मां ने अपने दो मासूम बच्चों की धारदार हथियार से हत्या कर दी। बच्चों को मारकर महिला ने खुद जहर खा लिया। महिला गंभीर हालत में हॉस्पिटल में एडमिट है। घटना रविवार सुबह मांडलगढ़ थाना क्षेत्र के मानपुरा गांव की है।

मांडलगढ़ DSP बाबूलाल बिश्नोई ने बताया- मांडलगढ़ क्षेत्र के मानपुर में महिला ने दो बच्चों का मर्डर कर दिया है। महिला ने भी जहर खाकर सुसाइड करने का प्रयास किया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। FSL टीम ने सबूत जुटाए हैं। मामले की जांच की जा रही है।

दोनों बच्चों का गला काटा

घटना मानपुरा में टेंट का बिजनेस करने वाले राजू तेली के घर हुई है। पुलिस के अनुसार, राजू की पत्नी संजू देवी (35) ने रविवार सुबह बेटी नेहा (12) और बेटे भैरू (7) की गला काटकर हत्या कर दी। मर्डर के बाद उसने पति को फोन कर घटना के बारे में जानकारी भी दी। उसने पति से कहा- मैंने दोनों बच्चों को मार दिया है। मैं खुद जहर खाकर मर रही हूं। मैं कैंसर से परेशान हो चुकी हूं। राजू ने तुरंत इसकी सूचना अपने पड़ोसियों को दी।

छत से घर के अंदर घुसे पड़ोसी

राजू के कहने पर पड़ोसी उसके घर पहुंचे, लेकिन गेट बंद थे। उन्होंने संजू देवी को काफी आवाज दी, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद कुछ लोग छत पर चढ़कर घर के अंदर उतरे। वहां संजू अपने दोनों बच्चों के पास बेसुध मिली। बच्चे खून से लथपथ थे। उनकी मौत हो चुकी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने संजू को सरकारी हॉस्पिटल में एडमिट कराया है। डॉक्टर्स के अनुसार उसने जहरीला पदार्थ खाया है।

परिजनों ने बच्चों की लाशें देखी तो बदहवास हो गए। रोने-चीखने लगे।

परिजनों ने बच्चों की लाशें देखी तो बदहवास हो गए। रोने-चीखने लगे।

तस्वीर मां संजू देवी की है। वह दोनों शवों के पास जहर खाकर बेहोश मिली थी।

तस्वीर मां संजू देवी की है। वह दोनों शवों के पास जहर खाकर बेहोश मिली थी।

छत के रास्ते से जब पड़ोसी वहां पहुंचे तो संजू देवी खुद का गला पकड़ कर तड़प रही थी।

छत के रास्ते से जब पड़ोसी वहां पहुंचे तो संजू देवी खुद का गला पकड़ कर तड़प रही थी।

जैसे ही पड़ोसियों को इस घटना की सूचना मिली तो लोग वहां इकट्‌ठा होना शुरू हो गए थे।

जैसे ही पड़ोसियों को इस घटना की सूचना मिली तो लोग वहां इकट्‌ठा होना शुरू हो गए थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *