Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

गांव वालों ने SDM को दौड़ाया, कार छोड़कर भागे:आगरा में फरियादी को मारा थप्पड़

इस पर मामले ने तूल पकड़ लिया। गांव वालों ने SDM को दौड़ा लिया। एक युवक उनसे हाथापाई करने लगा। कीठम गांव के लोग कार पर हाथ पटक कर हंगामा करने लगे। दरअसल, गांव वाले पानी निकासी के नाली बनाने की मांग लेकर SDM से मिलने आए थे।

महिलाएं पानी निकासी की समस्या को लेकर एसडीएम से मिलने आई थीं।

महिलाएं पानी निकासी की समस्या को लेकर एसडीएम से मिलने आई थीं।

SDM बोले- DM की मीटिंग में जा रहा था

किरावली के SDM राजेश कुमार जायसवाल DM से मीटिंग करने जा रहे थे। इस पर उन्होंने फरियादियों से कहा कि तुम लोग कुछ देर इंतजार करो। मैं थोड़ी देर में आता हूं। SDM की यह बात सुनकर गांव वाले नाराज हो गए।

वो लोग कहने लगे कि अभी हमारी बात सुननी पड़ेगी। हम इतने दिन से यहां के चक्कर लगा रहे हैं। हमारी समस्या का समाधान नहीं हो रहा। लेकिन, SDM बिना गांव वालों की बात सुने, जाने लगे। इस पर महिलाओं ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

स्थिति तब और बिगड़ गई, जब भीड़ में से एक युवक ने SDM का हाथ पकड़ लिया। जवाब में SDM ने भी हाथापाई शुरू कर दी। आक्रोशित युवक ने तहसील परिसर में SDM का पीछा करते हुए उन्हें दौड़ा लिया। SDM को अपनी जान बचाने के लिए पार्किंग गेट से भागना पड़ा।

कार महिलाओं ने चारों तरफ से घेर लिया।

कार महिलाओं ने चारों तरफ से घेर लिया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *