आगरा : भारत के प्रमुख उद्योगपति गौतम अडानी के बेटे करण अडानी ने शनिवार को परिवार के साथ ताजमहल का दीदार किया। सभी ने डायना बेंच पर फोटो शूट कराया। इस दौरान करण अडानी की पत्नी परिधि अडानी अपनी सादगी और शालीन व्यवहार देखने को मिला।
शनिवार सुबह करीब साढे़ 10 बजे करण अडानी अपने परिवार के साथ ताजमहल पहुंचे। उनके साथ पत्नी, बच्चे व अन्य सदस्य थे। ताजमहल परिसर में अडानी परिवार ने आम पर्यटकों की तरह स्मारक का भ्रमण किया। फोटो शूट के लिए जब वो डायना बेंच पर पहुंचे तो वहां पर दूसरे पर्यटक फोटो ले रहे थे।

गौतम अडानी के बेटे करण अडानी ने शनिवार को परिवार के साथ ताजमहल का दीदार किया।

करण अडानी के साथ उनके सास-ससुर भी ताजमहल आए थे।
ताजमहल के मुख्य मकबरे पर भी गए
उनके साथ आए लोगों ने पर्यटक को हटाया तो करण अडानी की पत्नी परिधि ने पर्यटकों से कहा कि पहले आप फोटो करा लीजिए। इसके बाद पर्यटकों ने फोटो कराए। उनके बाद ही अडानी परिवार ने फोटो शूट कराया। इसके बाद सब ताजमहल के मुख्य मकबरे पर गए।
उन्होंने गाइड से ताजमहल की पच्चीकारी और इतिहास के बारे में जानकारी ली। वो करीब एक घंटे तक ताजमहल में रहे। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहे। उनके निजी सुरक्षाकर्मियों के साथ ताज सुरक्षा के जवान भी साथ रहे।

