Breaking
Thu. Jul 2nd, 2026

राममंदिर चढ़ावा चोरी-आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी:ट्रस्टी महंत दिनेंद्र दास बोले- गलती गोपाल राव की, वह राम परंपरा नहीं मानते

अयोध्या : अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब ट्रस्ट के सदस्यों के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं। पहली बार राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी महंत दिनेंद्र दास महाराज ने पूर्व पदाधिकारी गोपाल राव पर आरोप लगाए।

उन्होंने कहा- पूरी गलती गोपाल राव की है। वे राजनीति कर रहे हैं। वो सबको उलझा देते हैं। वो राम की परंपरा नहीं मानते। गोपाल राव राम मंदिर के निर्माण प्रभारी और ट्रस्ट के आमंत्रित सदस्य थे। मूल रूप से कर्नाटक के रहने वाले हैं।

सूत्रों के मुताबिक, चढ़ावा चोरी के आरोपियों के खिलाफ सरकार सख्त एक्शन लेने जा रही है। प्रशासन ने आरोपियों के नए घरों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी शुरू कर दी है। अयोध्या विकास प्राधिकरण (ADA) ने ऐसे घरों की पहचान कर ली है, जिनका नक्शा पास नहीं है या जिन्होंने नियम तोड़े।

उन आरोपियों के घर रडार पर हैं, जो उन्होंने मंदिर में नौकरी के बाद बनवाए। आरोपी लवकुश मिश्रा का शहादतगंज में बन रहा मकान और अनुकल्प मिश्रा का कौशल पुरी स्थित मकान पर बुलडोजर चल सकता है। अयोध्या विकास प्राधिकरण यानी ADA आज ही इनको नोटिस भेज सकता है।

आरोपी अविनाश शुक्ला के भाई अमित शुक्ल का नोटों की गड्डियां हाथ में लिए एक वीडियो सामने आया है। पुलिस ने वीडियो की जांच कर रही है।

आरोपी अविनाश शुक्ला के भाई अमित शुक्ल का नोटों की गड्डियां हाथ में लिए एक वीडियो सामने आया है। पुलिस ने वीडियो की जांच कर रही है।

आज ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा से पूछताछ संभव

पुलिस ने अयोध्या जेल में 30 जून को आरोपी अविनाश शुक्ला से पूछताछ की थी, अब आगे जांच कर रही है। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से रविवार को 3 घंटे पूछताछ हो चुकी है। अब उसे क्रॉस चेक करने के लिए अनिल मिश्रा से आज पूछताछ हो सकती है। आरोपियों लवकुश मिश्रा और अनुकल्प मिश्रा की नियुक्ति में उनके रोल की पड़ताल करेगी।

चोरी का मामला पहली बार 7 जून को सामने आया था। यूपी सरकार ने 13 जून को SIT बनाई। 25 जून को FIR हुई। रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसी दिन मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया।

आरोपी अविनाश शुक्ला के भाई का नोटों की गडि्डयों के साथ वीडियो सामने आया

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपी अविनाश शुक्ला के भाई अमित शुक्ला का एक वीडियो सामने आया है। इसमें अमित अपने हाथ नोटों की गडि्डयां लिए दिखाई दे रहा है। पुलिस वीडियो की जांच कर रही है।

मंत्री दयाशंकर सिंह बोले- जांच ठीक से हो, इसलिए SIT जांच का समय बढ़ाया

यूपी में मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा- जिसके लिए 500 वर्षों से संघर्ष चल रहा था, जिसके लिए लाखों लोगों ने अपना जीवन समर्पित कर दिया, उसके बाद अवसर आया और राम मंदिर बना। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और नेता आज तक वहां दर्शन करने के लिए नहीं गए, तो वो इस पर प्रश्न करने वाले कौन होते हैं? जांच और सुव्यवस्थित तरीके से हो, इसके लिए SIT जांच का समय बढ़ाया गया है।

ट्रस्टी महंत दिनेंद्र दास बोले- गोपाल राव राम की परंपरा भी नहीं मानते

अयोध्या राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी महंत दिनेंद्र दास महाराज ने कहा- गोपाल राव सबको उलझा देते हैं। उत्तर प्रदेश में हमारे ट्रस्टी राम की परंपरा मान रहे हैं। गोपाल राव राम की परंपरा भी नहीं मानते। पूरी गलती गोपाल की ही है। वे राजनीति कर रहे हैं।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी की रिपोर्ट मोहन भागवत को भेजी गई

  • अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की रिपोर्ट राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत को भेज दी गई है। यह रिपोर्ट पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र प्रचारक अनिल कुमार ने तैयार की थी। संघ प्रमुख के कहने पर उन्होंने अयोध्या में तीन दिन का प्रवास किया था।
  • सूत्रों के अनुसार, क्षेत्र प्रचारक ने अपनी रिपोर्ट में राम मंदिर की व्यवस्थाओं, ट्रस्ट की कार्यप्रणाली और चढ़ावा चोरी का पूरा ब्योरा दिया है। अयोध्या में 6 जुलाई को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बड़ी बैठक होने वाली है। दावा किया जा रहा है कि संघ की रिपोर्ट के आधार पर आने वाले दिनों में कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं।

अयोध्या बार एसोसिएशन चढ़ावा चोरी मामले में थाना राम जन्मभूमि में केस दर्ज कराएगा

अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बार एसोसिएशन बार मुकदमा दर्ज कराएगा। एसोसिएशन के अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्र ने बताया कि 2 जुलाई यानी गुरुवार को दोपहर 12 बजे संगठन थाना राम जन्मभूमि पहुंचकर तहरीर देगा अगर पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं करती है तो संगठन न्यायालय का सहारा लेगा।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी- किस आरोपी के पास कितने रुपए बरामद हुए, जानिए

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में माल बरामदगी को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे अधिक 20 लाख कैश अविनाश शुक्ला के पास मिला है। 1121 डॉलर यानी करीब एक लाख 6 हजार रुपए और सोने-चांदी की ज्वेलरी भी बरामद हुई है। टिन्नू के पास से 1 लाख और उसके भतीजे से 2 लाख कैश मिले हैं।

अविनाश शुक्ला- 20,39,220 रुपए और 1121 अमेरिकी डॉलर (1,06,667.10 रुपए), एक चांदी जैसी धातु, सोने की 2 चेन और एक अंगूठी। अनुकल्प मिश्रा- 16,82,040 रुपए

लवकुश मिश्रा- 14,25,000

रमाशंकर मिश्रा- 7,32,170 रुपए

राम शंकर यादव टिन्नू- एक लाख

करुणेश पांडेय- 18,07,063 रुपए

मनीष यादव- 2 लाख रुपए

कुल बरामदगी- 79.85 लाख और 1121 डॉलर

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *