Breaking
Sat. Feb 14th, 2026

भेड़िया मां की गोद से बच्ची को छीनकर खा गया:सिर की सिर्फ हड्‌डी मिली, बहराइच में 48 घंटे में दूसरा शिकार

बहराइच : यूपी के बहराइच में आदमखोर भेड़िया फिर लौट आया है। मां की गोद से 3 महीने की बच्ची को खींच ले गया। मां चिल्लाई तो पिता भेड़िए के पीछे दौड़ा, लेकिन अंधेरे में भेड़िया भाग गया। 3 घंटे बाद घर से करीब 600 मीटर दूर गन्ने के खेत में बच्ची का शव मिला।

भेड़िया पूरा शरीर खा गया था। सिर्फ गेंद के बराबर सिर की हड्‌डी मिली। हाथ-पैर और धड़ गायब थे। बगल में ब्रेसलेट (कड़ा) पड़ा था, जिससे बच्ची की पहचान हुई। बच्ची का सिर देखकर मां-पिता बेसुध हो गए।

पूरा मामला बौंडी थाना क्षेत्र के गांव भौंरी बहोरवा का है। भेड़िए ने शुक्रवार सुबह 3 बजे उस वक्त हमला किया, जब मां बच्ची को लेकर बरामदे में सो रही थी। पिछले 48 घंटे में जिले में भेड़िए के हमले में 2 बच्चों की मौत हो चुकी है।

इससे पहले, बुधवार को भेड़िए ने 7 साल की बच्ची को मार डाला था। पिछले साल जुलाई-सितंबर में बहराइच की महसी तहसील में भेड़ियों के हमलों में 9 लोगों की मौत और 60 से ज्यादा घायल हुए थे। तब वन विभाग ने अभियान चलाकर 6 भेड़िए पकड़े थे। सालभर बाद इलाके में फिर से दहशत का माहौल है।

बौंडी थाना क्षेत्र के भौंरी बहोरवा गांव में दिनेश तिवारी अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनकी पत्नी रानी ने बताया, ‘मैं अपनी तीन महीने की बच्ची संध्या को लेकर बरामदे में सो रही थी। रात करीब 3 बजे अचानक भेड़िया वहां आ गया और बच्ची को जबड़े में दबोचकर भाग निकला।

उसकी आवाज से मेरी नींद खुली। देखा तो भेड़िया बेटी को जबड़े में दबाकर खेत की ओर ले जा रहा था। मैंने शोर मचाया तो पति और परिजन जाग गए। पति ने लाठी लेकर भेड़िए का पीछा किया, लेकिन वह अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया।’

बच्ची के पिता ने तुरंत आसपास के लोगों को बुलाया और वन विभाग को सूचना दी। ग्रामीण और वन विभाग की टीम खेतों में बच्ची की तलाश करने लगे। सुबह 6 बजे गन्ने के खेत में बच्ची की सिर्फ खोपड़ी की हड्‌डी मिली। बाकी शरीर भेड़िया खा चुका था।

पिता बोले- हाथ के ब्रेसलेट से पहचाना

बच्ची के पिता दिनेश तिवारी ने बताया- खेत में पड़ी खोपड़ी से तो मैं शव को पहचान ही नहीं पाया। लेकिन पास में ही मेरी बेटी के हाथ का ब्रेसलेट और कुछ दूरी पर फटे हुए कपड़े पड़े थे। इन्हीं से मैंने बेटी के शव की पहचान की।

हम लोगों ने ग्रामीणों और वन विभाग के साथ मिलकर आसपास के करीब 1 किलोमीटर एरिया में शव के बाकी हिस्सों को खोजा, लेकिन कुछ भी बरामद नहीं हो सका।

पिता दिनेश ने बताया- हमने एक किलोमीटर के एरिया में शरीर के बाकी हिस्से को खोजा, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।

पिता दिनेश ने बताया- हमने एक किलोमीटर के एरिया में शरीर के बाकी हिस्से को खोजा, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।

DFO बोले- भेड़िए के पैर के निशान मिले

वन विभाग के डीएफओ राम सिंह यादव ने बताया- हमले के पैटर्न और पगचिह्न भेड़िए के लग रहे हैं। इलाके में गश्त बढ़ाई गई है। पिंजरे लगाए जाएंगे। ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी।

यह वही गन्ने का खेत है, जहां बच्ची का शव मिला।

यह वही गन्ने का खेत है, जहां बच्ची का शव मिला।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *