Breaking
Thu. Apr 16th, 2026

गाजियाबाद में 500 झोपड़ियों में भीषण आग, सिलेंडर फट रहे: 10 किमी दूर से दिख रहा धुआं, 8 गाड़ियां बुझाने में लगीं

  • गाजियाबाद के कनवानी गांव में झुग्गियों में भीषण आग लग गई, देखते ही देखते आग ने 500 से ज्यादा झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया, इस दौरान झुग्गियों में रखे सिलिंडर एक-एक कर कर फटने लगे

गाजियाबाद : गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के कनवानी गांव में बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में 500 से अधिक झुग्गियां देखते ही देखते जल उठीं। आग की लपटें इतनी विकराल थीं कि दूर से ही दिखाई दे रही थीं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग में करीब छह बच्चों के लापता होने की बात सामने आ रही है। हालांकि किसी अधिकारी ने अभी यह पुष्टि नहीं की है।

आग लगने के तुरंत बाद झुग्गियों में रखे रसोई गैस सिलिंडर एक-एक करके फटने लगे। इन धमाकों की आवाज से पूरा क्षेत्र दहल उठा और लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल और दमकल विभाग की कई टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने बिना देरी किए आग बुझाने का काम शुरू कर दिया।

आग पर काबू पाने के लिए दर्जनों दमकल गाड़ियां लगाई गई हैं। अग्निशमन अभियान में कई घंटे लगने की संभावना है क्योंकि आग बड़े क्षेत्र में फैली है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। हालांकि यह जानकारी सामने आ रहा है कि कबाड़ के गोदाम में आग लगी थी, जिसके बाद यह झुग्गियों में फैलती चली गई।

पुलिस और दमकल की टीमों ने युद्धस्तर पर बचाव कार्य शुरू किया। आग बुझाने के लिए लगातार पानी की बौछारें की जा रही हैं। करीब एक दर्जन से अधिक वाटर टेंडर आग बुझाने में जुटी हैं। स्थानीय निवासियों ने भी अपनी जान जोखिम में डालकर आग बुझाने में मदद की कोशिश की। डीएम, डीसीपी सिटी एसीपी, सीएफओ, सीएमओ समेत अन्य अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं।

इस भीषण अग्निकांड से सैकड़ों परिवारों का आशियाना उजड़ गया है। उनके पास खाने-पीने और रहने का कोई साधन नहीं बचा है। आग से हुए भारी नुकसान का आकलन किया जाएगा। पुलिस ने आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

गाजियाबाद में गुरुवार दोपहर आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया।

गाजियाबाद में गुरुवार दोपहर आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया।

आग इतनी भीषण है कि धुएं का गुबार करीब 10 किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रहा है।

आग इतनी भीषण है कि धुएं का गुबार करीब 10 किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रहा है।

मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है। लोग अपने घरों का सामान और गैस सिलेंडर लेकर भागते नजर आए।

मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है। लोग अपने घरों का सामान और गैस सिलेंडर लेकर भागते नजर आए।

आग की लपटें और धुएं का गुबार देखकर इलाके में दहशत का माहौल है। आसपास की बिल्डिंग को खाली कराया जा रहा है।

आग की लपटें और धुएं का गुबार देखकर इलाके में दहशत का माहौल है। आसपास की बिल्डिंग को खाली कराया जा रहा है।

फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं।

फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं।

कबाड़ का काम होता था, काम करने वाले झुग्गियां बनाकर रहते थे: DM

डीएम रविन्द्र कुमार ने बताया- 150 से ज्यादा झुग्गियां हैं, जिसमें आग लग गई। यहां पर कबाड़ का काम होता था। ये काम करने वाले ही यहां झुग्गियां बनाकर रहते थे। डेढ़ घंटे पहले हमें सूचना मिली थी। तत्काल हमारी अग्निशमन विभाग की टीम यहां आ गई थी। सात दमकल की गाड़ियां लगी हुईं है। आग अब फैलेगी नहीं। इसके बाद अगर किसी से लापता होने की खबर आती है, तो सर्वे भी कराया जाएगा। किसी तरह की कैजुअल्टी के लिए भी एंबुलेंस मौके पर मौजूद है। पास के अस्पतालों को भी सूचित कर दिया गया है।

फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियां आग को बुझाने में लगीं

फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं। प्रशासन ने नोएडा से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मंगाई हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *