Breaking
Fri. Apr 3rd, 2026

क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया का रिश्ता पक्का

  • पिता तूफानी सरोज बोले- सगाई की बात चल रही; अलीगढ़ में परिवार से मुलाकात की

दैनिक उजाला, स्पोर्ट्स डेस्क : टीम इंडिया के स्‍टार बल्‍लेबाज रिंकू सिंह का रिश्ता पक्का हो गया है। उनका जौनपुर के मछली शहर की सांसद प्रिया सरोज के साथ रोका हुआ है। प्रिया सरोज समाजवादी पार्टी से सांसद हैं। पिता और पूर्व सांसद तूफानी सरोज बीते दिनों अलीगढ़ गए थे। उनकी रिंकू सिंह के परिवार से बात हुई थी।

खबर फैलते ही बधाई का दौर शुरू हो गया है। पिता तूफानी सरोज ने कहा, अभी ऐसी कोई बात नहीं है। बेटी की सगाई की बात चल रही है।

वहीं, जफराबाद के चेयरमैन प्रतिनिधि सरफराज ने कहा, सांसद प्रिया सरोज की रिंकू सिंह से रिश्ते की बातचीत हो गई है, लेकिन अभी सगाई नहीं हुई है।

रिंकू सिंह को इंग्‍लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया है। इस सीरीज की शुरुआत 22 जनवरी से होगी। टीम इंडिया के बल्लेबाज रिंकू सिंह पिछले दो सालों से टीम इंडिया के लिए बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं।

प्रिया सरोज देश की दूसरी सबसे युवा सांसद हैं। सिर्फ 25 साल की उम्र में सांसद बन गई थीं। प्रिया सरोज सुप्रीम कोर्ट में वकील भी रह चुकी हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की।

अखिलेश और डिंपल के साथ प्रिया सरोज (बाएं से पहले)।

अखिलेश और डिंपल के साथ प्रिया सरोज (बाएं से पहले)।

बीजेपी के कद्दावर नेता बीपी सरोज को हराया

रिंकू सिंह की मंगेतर प्रिया वाराणसी जनपद के पिंडरा तहसील के करखियांव की रहने वाली हैं। उनका जन्म 23 नवंबर 1998 को हुआ था। 18 वर्ष की उम्र पार करते ही सपा की न केवल सक्रिय सदस्यता ले ली थी, बल्कि पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में भी सक्रिय भागीदारी निभाती हैं। महज 25 साल की आयु में वह भाजपा के कद्दावर नेता बीपी सरोज को हराकर लोकसभा तक पहुंचने में सफल रहीं।

प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज भी मछलीशहर लोकसभा सीट से तीन बार सांसद रहे हैं। वो साल 1999, 2004 और 2009 में लोकसभा चुनाव जीते थे।

सोशल मीडिया पर लोग दे रहे बधाई…

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *