Breaking
Fri. Apr 3rd, 2026

लखनऊ में छात्रा को जबरन किस करने की कोशिश:यूनिवर्सिटी ऑफिस की घटना

लखनऊ : लखनऊ के बाबा साहब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (BBAU) कैंपस में छात्रा से छेड़खानी हुई है। आरोप है कि महिला हॉस्टल के स्टाफ ने फाइन जमा करने के बहाने कमरे में छात्रा को बुलाया।

इस दौरान अचानक उसे किस करने की कोशिश की। बैड टच भी किया। छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी विनय ने उसे गालियां दीं। छात्रा को धमकाया भी।घटना 6 मार्च की है।

पीड़ित छात्रा ने उसी दिन प्रॉक्टर से लिखित शिकायत की, लेकिन कोई एक्शन नहीं हुआ। कार्रवाई न होने से नाराज छात्राओं ने शुक्रवार देर रात से हॉस्टल परिसर में हंगामा चल रहा है।

हंगामे की सूचना मिलते ही प्रॉक्टर एमपी सिंह समेत कई प्रशासनिक अफसर पहुंचे। छात्राओं को समझाने की कोशिश की, लेकिन छात्राएं नहीं मानीं।

देर रात करीब एक बजे कैंपस में पुलिस भी पहुंची थी। इसके बाद भी छात्राओं का आक्रोश कम नहीं हुआ। छात्राओं का कहना है कि जब तक आरोपी के खिलाफ एक्शन नहीं हो जाता, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा।

हंगामे की तस्वीरें-

छात्राओं का प्रदर्शन खत्म नहीं हुआ तो रात एक बजे पुलिस भी कैंपस पहुंचीं।

छात्राओं का प्रदर्शन खत्म नहीं हुआ तो रात एक बजे पुलिस भी कैंपस पहुंचीं।

यूनिवर्सिटी के सीनियर अफसरों ने छात्राओं को समझाया, लेकिन वह नहीं मानीं।

यूनिवर्सिटी के सीनियर अफसरों ने छात्राओं को समझाया, लेकिन वह नहीं मानीं।

आधी रात छात्राओं ने यूनिवर्सिटी कैंपस में हंगामा किया।

आधी रात छात्राओं ने यूनिवर्सिटी कैंपस में हंगामा किया।

छात्रा के कमरे में मिली थी इलेक्ट्रिक केतली

पीड़ित छात्रा ने अपनी शिकायत में बताया- 2 मार्च को संघमित्रा महिला हॉस्टल में छापेमारी हुई। इस दौरान मेरे कमरे से इलेक्ट्रिक केतली मिली थी। बुखार के दौरान मैं केतली में पानी गर्म करके पीती थी। टीम ने मेरी इलेक्ट्रिक केतली को जब्त कर लिया। अगले दिन यानी 3 मार्च को मैंने केतली वापस देने के लिए हॉस्टल की मैट्रन रेनू सिंह को फोन किया।

उन्होंने कहा कि फाइन जमा करने के बाद ही केतली वापस मिलेगी। इसके साथ ही, केतली का इस्तेमाल न करने को लेकर एक लिखित आश्वासन देना होगा। मैं 5 मार्च को डीन स्टूडेंट वेलफेयर के ऑफिस में फाइन जमा करने पहुंची। वहां ऑफिस स्टाफ विनय मिला।

हॉस्टल की छात्राएं कार्रवाई पर अड़ी थीं।

हॉस्टल की छात्राएं कार्रवाई पर अड़ी थीं।

फाइन जमा नहीं किया, अगले दिन फोन करके बुलाया

पीड़ित छात्रा ने बताया कि ऑफिस स्टाफ विनय ने कहा कि हॉस्टल की वार्डन मीनाक्षी के पास ही फाइन जमा होगा। वहां जाकर फाइन जमा कर दीजिएगा। अगले दिन यानी 6 मार्च को विनय ने मुझे फोन किया। कहा- ऑफिस में आकर उससे मिले। वह केतली को वापस दिला देगा।

सुबह मैट्रन के रूम का ताला टूटा मिला

शनिवार सुबह हॉस्टल की मैट्रन रेनू सिंह के कमरे का ताला सुबह टूटा मिला। उनके कमरे में सामान भी अस्त व्यस्त पाया गया। प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्य के अनुसार कमरे में अनाधिकृत रूप से किसी ने प्रवेश किया है। मैट्रन की ज्वैलरी समेत कुछ कीमती सामान गायब है। पुलिस को तहरीर देकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *