Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

गोवर्धन पहुंच रहा आस्था का सैलाब:मुड़िया मेले में उमड़ने लगी भीड़, ट्रेनों में उतरने चढ़ने को मच रही आपाधापी

मथुरा : मथुरा के गोवर्धन में चल रहे मुड़िया पूर्णिमा मेला में अब श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है। यहां परिक्रमा देने आ रहे लोग श्रद्धा और भक्ति में डूब रहे हैं। भीड़ का आलम यह है कि रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने और उतरने को लेकर आपाधापी मची हुई है। रेलवे सुरक्षा से जुड़े जवान व्यवस्थाओं को संभालने के लिए मेहनत कर रहे हैं।

गुरु पूर्णिमा पर्व पर मथुरा के गोवर्धन में लगने वाले मुड़िया पूर्णिमा मेला में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। इनमें अधिक संख्या ट्रेन से आने वाले यात्रियों की होती है। यही वजह है कि मथुरा जंक्शन पर हर तरफ श्रद्धालु ही श्रद्धालु नजर आ रहे हैं।

स्टेशन पर हर तरफ श्रद्धालु ही श्रद्धालु नजर आ रहे हैं

स्टेशन पर हर तरफ श्रद्धालु ही श्रद्धालु नजर आ रहे हैं

चढ़ने उतरने को कर रहे धक्का मुक्की

स्टेशन पर ट्रेन आते ही यात्री चढ़ने उतरने को लेकर धक्का-मुक्की की भी स्थिति बन जाती है। स्टेशन के प्लेटफॉर्म 1 से लेकर 10 तक यही आलम है। स्टेशन पर भीड़ का यह सैलाब 11 जुलाई तक चलेगा।

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लगातार एलाउंस किया जा रहा है

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लगातार एलाउंस किया जा रहा है

एक-दूसरे पर चढ़ने लगे यात्री

झेलम एक्सप्रेस मथुरा जंक्शन के प्लेटफार्म एक पर जैसे ही आकर रुकी तो प्लेटफार्म पर मौजूद यात्री गाड़ी में बैठने के लिए एक-दूसरे के ऊपर चढ़ने लगे। इसका वीडियो भी सामने आया है। गाड़ी करीब 5 मिनट तक प्लेटफार्म एक पर खड़ी रही। भीड़ ज्यादा होने पर कई यात्री ट्रेन में भी नहीं चढ़ पाए।

वीडियो में देखने को मिला कि कुछ लोगों ने चलती गाड़ी में चढ़ने का प्रयास किया। लेकिन वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने रोक दिया।

भीड़ को नियंत्रित करते GRP के जवान।

भीड़ को नियंत्रित करते GRP के जवान।

GRP चला रही चेकिंग अभियान

गोवर्धन में 4 जुलाई से शुरू हुए मेले के बाद से श्रद्धालुओं का आना जाना शुरू हो चुका है तो वहीं अगर दूसरी तरफ व्यवस्थाओं के बारे में बात की जाए तो लगातार शासन प्रशासन के अधिकारी क्षेत्र का जायजा ले रहे हैं।

मुड़िया पूर्णिमा मेला 11 जुलाई तक चलेगा। जिसके चलते मथुरा जंक्शन पर जीआरपी इंस्पेक्टर के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बाहर से आने वाले सभी तीर्थ यात्रियों को किसी भी प्रकार की कोई परेशान होना इसी के चलते मुड़िया मेले में आने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

मुड़िया पूर्णिमा मेले के मद्देनजर थाना जीआरपी इंस्पेक्टर ने मथुरा जंक्शन पर चेकिंग दौरान, संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की तलाशी ली।

ड्रोन से रखी जा रही नजर

गोवर्धन के मुड़िया मेला में आने वाले श्रद्धालुओं पर नजर रखने के लिए पुलिस प्रशासन ड्रोन कैमरे से नजर रख रहा है। यहां पुलिस ड्रोन कैमरे से मंदिर, परिक्रमा मार्ग,आने जाने के रास्तों पर ड्रोन कैमरे से नजर रख रहा है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *