Breaking
Fri. Feb 13th, 2026

मथुरा के बलदेव में यमुना नदी में मिली युवक की लाश:कई दिन पुराना होने से बॉडी से आ रही थी बदबू

दैनिक उजाला, बलदेव : नदी में अज्ञात शव मिलने से इलाके सनसनी फैल गई स्थानीय लोगों ने शव होने की जानकारी इलाका पुलिस को दी। सूचना पर पहुँची पुलिस ने यमुना नदी से शव को बाहर निकाला जो कि क्षत विक्षत अवस्था में था । पुलिस के द्वारा शव की पहचान के लिए लोगो से पूछताछ लेकिन कोई भी जानकारी नही सकी।

मथुरा के थाना बलदेव इलाके गांव बरौली के अंतर्गत यमुना नदी में बहता हुआ ग्रामीणों को एक व्यक्ति का शव दिखाई दिया , शव होने की जानकारी क्षेत्र में आग तरह फैल गई और काफी सँख्या में ग्रामीण नदी के किनारे पहुँच गए । स्थानीय लोगों के द्वारा की जानकारी पुलिस को दी गई सूचना पर थाना बलदेव पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद बीच यमुना नदी से शव को बाहर निकाला।

यमुना नदी से शव को बाहर निकालने के बाद पता चला कि सब पूरी तरह से गला हुआ व क्षत विक्षत अवस्था में है जिसके हाथ और पैरों को जानवरों ने खा लिया। शव निकालते समय सिर धड़ से अलग हो गया चेहरे की खाल भी गली हुई हैं।

बलदेव थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकी सिंह ने बताया गया कि शव की पहचान के लिए स्थानीय लोगों से पूछताछ की कोई भी व्यक्ति पहचान नहीं सका है शव करीब एक हफ्ते पुराना प्रतीत हो रहा है। शव पुरूष व्यक्ति का हैं जिसका शरीर अर्धनग्न अवस्था हैं नीचे काले रंग का पेन्ट पहने हुए है। शरीर की खाल भी गल चुकी है। हाथ पैरों के पंजों को जानवर खा चुके हैं फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है शिनाख्त करने के प्रयास किया जा रहे हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *