Breaking
Tue. Mar 31st, 2026

पाकिस्तान आतंकवादी देश घोषित हो, फलाहारी बाबा ने ट्रंप को खून से लिखा पत्र

दैनिक उजाला, मथुरा : श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर मस्जिद केस के मुख्य पक्षकार दिनेश फलाहारी महाराज ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अपने खून से पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में पाकिस्तान को आतंकवादी देश घोषित करने की अपील की है।

फलाहारी महाराज ने पत्र में कहा कि पाकिस्तान आतंकवादियों का अड्डा बन गया है। वहां सैकड़ों आतंकी शिविर मौजूद हैं। उन्होंने ट्रंप को याद दिलाया कि अमेरिका ने ओसामा बिन लादेन को पाकिस्तान में ही मारा था। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने भी पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों पर स्ट्राइक की थी।

उन्होंने लिखा कि पाकिस्तान को आतंकवादी देश घोषित करने से विदेश से आतंकियों को मिलने वाली फंडिंग रुक जाएगी। इससे दुनियाभर में आतंकी घटनाएं कम होंगी। फलाहारी महाराज ने यह पत्र अपने एक्स अकाउंट से पोस्ट कर ट्रंप को भेजा है।

गौरतलब है कि फलाहारी महाराज ने तीन साल पहले प्रतिज्ञा ली थी कि जब तक मथुरा मंदिर से मस्जिद नहीं हटेगी, वह न भोजन करेंगे और न ही पैरों में पादुका पहनेंगे। वह आज भी अपनी प्रतिज्ञा पर अडिग हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *