Breaking
Thu. Feb 19th, 2026

चौमुहां के गांव बसई में बेजुबानों के लिए काल बनी बारिश:दीवार गिरने से 15 भेड़-बकरियों की हुई मौत

दैनिक उजाला, संवाद मथुरा : लगातार हो रही बरसात बेजुबान जानवरों पर भारी पड़ गई। बारिश की वजह से चौमुहां ब्लॉक के एक गांव में किसान की कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार के नीचे 15 भेड़ और बकरियां दबकर मर गई। पीड़ित किसान ने जिला प्रशासन से मुआवजा दिलवाए जाने की मांग की है।

चौमुहां ब्लॉक के गांव बसई में लगातार हो रही बरसात से किसान श्रीचंद के नोहरे की मिट्टी की कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई। नोहरे में बंधी 15 भेड़-बकरियों की दीवार के नीचे दबकर मौत हो गई। सुबह भेड़-बकरियों को मरा हुआ देखकर श्रीचंद का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

श्रीचंद का कहना था कि उसकी 15 भेड़-बकरियां और उनके बच्चों की दीवार के नीचे दबकर मर गई है। वह इन्हीं भेड़-बकरियों के सहारे से अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। दैवीय आपदा ने उसका सबकुछ खत्म कर दिया है। वह अब अपने परिवार का भरण-पोषण कैसे कर पाएगा।

पीड़ित श्रीचंद ने जिला प्रशासन से मुआवजा दिलवाए जाने की मांग की है। ग्रामीणों ने घटना की सूचना थाना शेरगढ़ पुलिस एवं चौमुहां पशु चिकित्सा अधिकारी को दी।

सूचना पर पहुचीं शेरगढ़ पुलिस ने घायल हुए भेड़ बकरियों को दीवार के नीचे से निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। वहीं सूचना के कई घटों बाद तक भी पशु डॉक्टर घटना स्थल पर नहीं पहुंचे। जिसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *