Breaking
Thu. Feb 19th, 2026

मथुरा में नवागत SDM चार्ज लेते ही निरीक्षण को पहुंचे:गांव-गांव जाकर नष्ट हुई फसलों को देखा, पीड़ितों को मदद राशि देने का एलान

दैनिक उजाला, महावन : महावन तहसील में बारिश की वजह से नष्ट हुई फसलों का एसडीएम और ब्लॉक प्रमुख ने सयुंक्त रूप से निरीक्षण किया। महावन तहसील के नवागत एसडीएम आदेश कुमार ने सबसे पहले तहसील पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। उसके बाद चार्ज लेते ही एरिया का निरीक्षण करने के लिए निकल पड़े।

निरीक्षण के दौरान साथ रहे बलदेव ब्लॉक प्रमुख प्रतीक भरंगर ने क्षेत्र के गांव-गांव जाकर नष्ट हुई फसलों का दिखाया। साथ ही गांव में पहुंचे घरों तक पानी से हुए नुकसान से भी अवगत कराया। उन्होंने क्षेत्र के कई गांव में धराशाई हुए मकानों का भी स्थलीय निरीक्षण किया।

क्षेत्र में पहुंचकर नवागत एसडीएम और ब्लाक प्रमुख ने किसानों और पीड़ित लोगों से बातचीत की। उसके बाद उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में हर संभव मदद की जाएगी।

एसडीएम महावन ने कहा कि सभी लेखपालों को दिशा निर्देश दिए है कि जल्द से जल्द फसलों का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार कर की जाए। जिससे उच्च अधिकारियों के निर्देशन में रिपोर्ट शासन को भेजी जा सके।

एसडीएम ने कहा कि क्षेत्र में जो भी नुकसान हुआ है। उसकी भरपाई के लिए उनके द्वारा भरपूर प्रयास किया जाएगा। निश्चित तौर पर धराशाई हुए मकान स्वामियों को दैवीय आपदा विभाग से मदद की राशि प्रदान कराई जाएगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *