Breaking
Sat. Feb 14th, 2026

BJP विधायक को महिला की न्यूड कॉल आई, रिकॉर्डिंग की:फिर ठग ने SP बन धमकाया

दैनिक उजाला, मथुरा : वीडियो कालिंग करके महिला का अश्लील वीडियो दिखाकर ठगों ने बलदेव के भाजपा विधायक पूरन प्रकाश का महिला को देखते हुए अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद ठगों ने दिल्ली क्राइम ब्रांच का एसपी बनकर विधायक को धमका दिया और उनसे रुपये मांग लिए। विधायक ने कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज करके छवि को धूमिल करने का आरोप लगाया है।

बलदेव के भाजपा विधायक पूरन प्रकाश ने बताया, वह छह बार से विधानसभा सदस्य हैं। उनका मोबाइल नंबर विधानसभा में भी अंकित हैं। सात जनवरी को वह लोक लेखा समिति की बैठक में भाग लेने के लिए वह लखनऊ में सरकारी आवास पर थे।

विधायक ने अपना परिचय दिया तो कहने लगा कि विधायक हो या कोई और…मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाओगे। ठगों ने विधायक को लगातार 3 दिनों तक धमकाया। इससे परेशान होकर विधायक पूरन प्रकाश ने कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई।

रात साढ़े नौ बजे एक अंजान नंबर से आई कॉल 

रात साढ़े नौ बजे एक अंजान नंबर से वाट्सएप काल आई। विधायक ने फोन को रिसीव कर लिया। वीडियो कालिंग में सामने से एक महिला के अश्लील चित्र दिखाई दिए। उन्होंने फोन को काट दिया। आठ जनवरी को उनके पास फिर अंजान नंबर से फोन आया।

उन्होंने रिसीव किया तो सामने से कोई दिल्ली क्राइम ब्रांच का खुद को एसपी बताते हुए कहा कि उनका महिला मित्र के साथ वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो रहा है। इसके बाद उन्होंने फोन काट दिया। नौ जनवरी को फिर उनके पास अंजान नंबर से फोन आया है।

दिल्ली का SP क्राइम बनकर धमकाया

अगले दिन 8 जनवरी को विधायक के मोबाइल पर फिर अनजान नंबर से कॉल आई। विधायक ने कॉल रिसीव की तो फोन करने वाले ने कहा- मैं दिल्ली क्राइम ब्रांच में SP हूं। फिर धमकाने लगा। कहा- आपका महिला के साथ वीडियो है। फंस गए हो। बचना चाहते हो तो जैसा बताता हूं, वैसा करते जाओ। इसके बाद कॉल कट कर दी।

कॉलर बोला- रुपए भेज दो वरना बदनाम कर दूंगा

9 जनवरी को भी विधायक के पास कॉल आई। इस बार कॉल करने वाले ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी। बोला- रुपए ट्रांसफर कर दोगे तो बच जाओगे, वरना बुरे फंसोगे। अपनी इज्जत बचानी है तो रुपए भेज दो। वरना वीडियो वायरल कर दूंगा।

विधायक ने कॉलर से पुलिस केस करने की बात कही तो उसने कहा- कुछ भी कर लो, हमारा कुछ नहीं बिगड़ सकता है। अच्छे-अच्छे हमारा कुछ नहीं कर पाए।

विधायक ने की कोतवाली में FIR कराई

3 दिन लगातार कॉल से परेशान विधायक पूरन प्रकाश ने 9 जनवरी को मथुरा के शहर कोतवाली पुलिस से शिकायत की। विधायक की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ BNS की धारा 308(2) और 351(4) में मुकदमा दर्ज कर लिया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *