Breaking
Thu. Apr 2nd, 2026

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने ब्रजवासियों को अक्षत दिए:सनातन एकता पदयात्रा के लिए बांटे पीले चावल, 543 गांव के प्रधान, साधु-संत और धर्माचार्य पहुंचे

मथुरा : 7 नवंबर से दिल्ली से वृंदावन के लिए शुरू होने जा रही सनातन एकता पदयात्रा के लिए बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने ब्रजवासियों को आमंत्रण देने के लिए पीले चावल अक्षत दिए।

बागेश्वर बांके बिहारी मिलन यात्रा में ज्यादा से ज्यादा लोग शामिल हुए। इसके लिए धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और उनकी टीम ने बुधवार को अक्षत महोत्सव में पहुंचकर शिरकत की। ब्रज के साधु संत व धर्माचार्यों को अक्षत वितरित किए।

महोत्सव का कार्यक्रम गोवर्धन रोड पर श्रीजी बाबा सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के प्रांगण में आयोजित हुआ है। इसमें 5 से 6 हजार लोगों की भीड़ जुटी है। इसके लिए आयोजकों ने एंट्री पास जारी किए हैं। भीड़ को काबू में करने के लिए कई थानों की फोर्स भी लगाई गई है।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को हनुमान जी की गदा भेंट करते आयोजक

अक्षत महोत्सव कार्यक्रम में धर्माचार्यों और साधु-संतों का अभिवादन करते धीरेंद्र शास्त्री

कार्यक्रम में 543 गांव के प्रधान या उनके प्रतिनिधि, सामाजिक संगठन, धर्माचार्य और साधु संत मौजूद हैं।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और ज्ञानानंद महाराज ने दीप प्रज्वलित किया

कार्यक्रम का धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और ज्ञानानंद महाराज ने दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया।

अक्षत महोत्सव में मंच पर पहुंचे साधु-संत

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के अक्षत महोत्सव में शामिल हुए हजारों लोग

बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के अक्षत महोत्सव में शामिल होने पहुंचे लोग।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *