Breaking
Sat. Feb 14th, 2026

कृष्ण की नगरी में 40 गायों के कंकाल मिले, हंगामा-प्रदर्शन:कंकाल सड़क पर रखकर 3 घंटे जाम लगाया, प्रदर्शनकारी बोले-चमड़ी निकाली गई

दैनिक उजाला, संवाद मथुरा : मथुरा में शुक्रवार को 40 गायों का कंकाल मिलने पर बवाल हो गया। आक्रोशित ग्रामीण मथुरा-वृंदावन रोड पर कंकाल रख कर धरने पर बैठ गए। 2 किमी लंबा जाम लग गया है। जाम खुलवाने के लिए पुलिस अफसर लोगों को समझाते रहे। ग्रामीणों का कहना है कि अगर एक्शन नहीं हुआ तो आत्मदाह कर लेंगे।

वहीं दूसरी तरफ जुमे की नमाज होने के चलते भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। मामला जैंत इलाके का है। यहां एक किलोमीटर एरिया में करीब 5 गोशाला है। इससे कुछ दूरी पर 40 गायों के अवशेष मिले हैं। 3 घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस गायों के शवों को अपने कब्जे में ले सकी। लोगों को समझाकर जाम खुलवाया गया।

करीब 150 से 200 लोगों ने हाईवे पर जाम लगाकर बैठे हैं।

करीब 150 से 200 लोगों ने हाईवे पर जाम लगाकर बैठे हैं।

जंगल में लोगों के जाने पर गायों के अवशेष दिखे

यह पूरा मामला शुक्रवार सुबह का है। मथुरा-वृंदावन रोड पर PMV कॉलेज के पास जंगल है। इसके आसपास 5 गोशालाएं हैं। सुबह कुछ लोग जंगल में गए थे। यहां करीब 500 मीटर के एरिया में गायों के अवशेष पड़े थे। आस-पास के गांव के लोगों को बुलाया गया। गायों के कंकाल को देखकर लोग आक्रोशित हो गए। अवशेष को ट्रैक्टर पर लादकर हाईवे पर पहुंच गए। गाड़ियां लगाकर लोग नारेबाजी करने लगे। हिंदू संगठन भी पहुंच गए।

3 तस्वीर देखिए…

लोगों ने हंगामा करते हुए गाय के अवशेष लाकर वृंदावन हाईवे पर रखे हैं।

लोगों ने हंगामा करते हुए गाय के अवशेष लाकर वृंदावन हाईवे पर रखे हैं।

ये अवशेष जैत इलाके के जंगल में बिखरे हुए थे। माना जा रहा है कि इन्हें मारकर कुछ दिन पहले फेंका गया।

ये अवशेष जैत इलाके के जंगल में बिखरे हुए थे। माना जा रहा है कि इन्हें मारकर कुछ दिन पहले फेंका गया।

वृंदावन हाईवे पर इस वक्त जाम लगा हुआ है। पुलिस के अफसर लोगों को समझा रहे।

वृंदावन हाईवे पर इस वक्त जाम लगा हुआ है। पुलिस के अफसर लोगों को समझा रहे।

जुमे की नमाज पर मस्जिदों में नमाजी, सवंदेनशीलता बढ़ी

शुक्रवार होने की वजह से मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ है। ऐसे में वृंदावन हाईवे पर हंगामा शुरू होते ही पुलिस पहुंच गई है। लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि लोग सड़क पर ही डटे हुए हैं। कुछ हिंदू संगठन के पदाधिकारियों को पुलिस वालों ने बलपूर्वक हटाने का प्रयास किया। इस पर उन्होंने अपने कपड़े फाड़ लिए।

किसी भी तरह से हटने को तैयार नहीं है। आत्मदाह की चेतावनी दी जा रही है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन के अफसर बातचीत के जरिए मामला सुझाने का प्रयास कर रहे है। अफसर चाहते हैं कि गायों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए उन्हें सौंप दिया जाए।

गायों के कान पर लगे नगर निगम के पीले टैग भी लोगों ने इकट्‌ठे किए हैं। यह करीब 35 से 40 हैं।

गायों के कान पर लगे नगर निगम के पीले टैग भी लोगों ने इकट्‌ठे किए हैं। यह करीब 35 से 40 हैं।

स्वामी बोले – इन गायों की चमड़ी खींच ली, इन्हें न्याय चाहिए

स्वामी बृजानंद सरस्वती ने कहा- गोशाला की जांच की जाए। अगर गो पालन नहीं हो पा रहा है, तो सरकार को सौंप दिया जाए। वहां इतनी सारी गायों की समाधि बनी हुई है। यहां 40 गाय पड़ी हुई है, उनके आंखें निकाल ली गई, चमड़ी खींच ली गईं। कौन क्या देख रहा है। यहां सिर्फ कंकाल पड़े हुए हैं। हम आज यहां उनकी दुर्दशा हम देख रहे हैं। इन गायों को न्याय चाहिए।

विवेक ने कहा- क्या ऐसे राष्ट्र माता घोषित होंगी

विवेक ने कहा- हमें जानकारी कल रात में ही जानकारी मिली। यहां गाय की दुर्दशा हो रही है। ऐसे क्या राष्ट्र माता घोषित होंगी। गोशाला वालों से रिक्वेस्ट है कि ऐसा गायों के साथ न करें। भीड़ में मौजूद दिनेश ने कहा – मेयर का कोई रोल नहीं रहता है। ये गोशाला नगर निगम के अंडर आती है, नगर निगम ने कोई कार्रवाई नहीं की।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *