Breaking
Mon. Apr 13th, 2026

मथुरा में ट्रेन में तलवार चली, सीट को लेकर हुआ विवाद

  • मथुरा रेलवे जंक्शन पर सचखंड एक्सप्रेस में सीट को लेकर हुए विवाद में सरदार ने यात्री पर किया कटार से हमला

दैनिक उजाला, मथुरा : मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर आज सुबह सचखंड एक्सप्रेस में सीट को लेकर हुये विवाद में एक सरदार ने एक यात्री पर कटार से हमला कर दिया। हमले में यात्री लहूलुहान होकर प्लेटफार्म पर ही गिर गया। घटना से जंक्शन पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने आरोपी को दबोच कर पूछताछ कर रही है।

महाराष्ट्र के नांदेड़ से चलकर पंजाब के अमृतसर जाने वाली सचखंड एक्सप्रेस बुधवार दोपहर मथुरा जंक्शन पहुंची। ट्रेन में आगरा से MR प्रवीण जनरल कोच में चढ़े। जहां उसने एक सीट पर बैठने की बात कही। इसी दौरान ट्रेन में पहले से बैठे कुछ सरदारों से विवाद हो गया।

हंगामे के बाद ट्रेन करीब एक घंटे मथुरा जंक्शन पर खड़ी रही। इसके बाद दोपहर करीब 2 बजे रवाना हुई।

हंगामे के बाद ट्रेन करीब एक घंटे मथुरा जंक्शन पर खड़ी रही। इसके बाद दोपहर करीब 2 बजे रवाना हुई।

मथुरा रेलवे जंक्शन पर सचखंड एक्सप्रेस में सीट को लेकर हुए विवाद में सरदार ने यात्री पर किया कटार से हमला

मथुरा जंक्शन पर 1 घंटे खड़ी रही ट्रेन

इस विवाद में सरदार ने तलवार से प्रवीण पर हमला कर दिया। इसमें वह बुरी तरह घायल हो गए। ट्रेन के अंदर तलवारबाजी होने से मौके पर हड़कंप मच गया। हंगामा की सूचना मिलते ही GRP मथुरा जंक्शन के थाना प्रभारी फोर्स के साथ पहुंच गए। हमला करने वाले 4 लोगों को हिरासत में ले लिया। हंगामे के बाद ट्रेन करीब एक घंटे मथुरा जंक्शन पर खड़ी रही। इसके बाद दोपहर करीब 2 बजे रवाना हुई।

चाकू से हुए हमले में MR प्रवीण को गहरे घाव हुए हैं।

चाकू से हुए हमले में MR प्रवीण को गहरे घाव हुए हैं।

सरदारों का आरोप- ट्रेन में सिगरेट पी रहे थे

सरदारों ने आरोप लगाया कि 5-6 लड़के ट्रेन में ग्रुप में बैठे थे। उसमें से एक सिगरेट पीने लगा। हम लोगों ने मना किया तो मारपीट पर उतर आए। लड़के ने हमारी पगड़ी उतार दी। हम लोगों पर हमला किया

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *