Breaking
Sun. Feb 15th, 2026

तीन IAS अफसरों के तबादले, बरेली के CDO जग प्रवेश अब मथुरा के नए नगर आयुक्त

लखनऊ : योगी आदित्यनाथ सरकार ने गुरुवार को तीन आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं। इनमें बरेली के मुख्य विकास अधिकारी (CDO) जग प्रवेश भी शामिल हैं।

जारी के लिस्ट के मुताबिक, आईएएस शशांक चौधरी को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, इन्वेस्ट यूपी के पद पर भेजा गया है। शशांक चौधरी अब तक मथुरा में नगर आयुक्त के पद पर तैनात थे। इसके अलावा बरेली के मुख्य विकास अधिकारी (CDO) जग प्रवेश को नगर आयुक्त मथुरा बनाया है। वहीं, संयुक्त मजिस्ट्रेट झांसी देवयानी को मुख्य विकास अधिकारी बनाकर बरेली भेजा गया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *