लखनऊ : उत्तर प्रदेश के 40 जिलों में गुरुवार को बाढ़ से बचाव की मॉक ड्रिल की गई। प्रयागराज में वीआईपी घाट, संगम नोज, किला घाट पर श्रद्धालुओं से भरी नाव को पलटाया गया। यह देखते ही आपदा प्रबंधन टीम ने नदी में छलांग लगा दी। मौके पर पहुंचकर डूब रहे लोगों को बचाया। प्राथमिक इलाज कर अस्पताल में भर्ती करवाया।

इसी तरह कानपुर, मथुरा, बरेली, जालौन, आगरा, बलिया, कुशीनगर में मॉक ड्रिल की गई। बाढ़ के बीच मकान ढहने से घायल लोगों का रेस्क्यू किया गया। नदी में नाव पलटने पर लोगों को बचाया। किनारे लाकर CPR दिया गया।

इस मॉक ड्रिल में बाढ़ आपदा प्रबंधन की टीम, सेना के जवान, सिविल डिफेंस, NDRF, यूपी पुलिस और स्वास्थ्य समेत 18 विभाग शामिल हुए। मॉक ड्रिल एक्सरसाइज करने के पीछे का उद्देश्य बाढ़ में फंसे हुए लोग को जागरूक किया जा सके। मॉक ड्रिल एक्सरसाइज में आधुनिक इक्विपमेंट का इस्तेमाल किया गया.

इधर, यूपी में मानसून जमकर बरस रहा है। वाराणसी, कानपुर में गुरुवार दोपहर में झमाझम बारिश हुई। सहारनपुर में बारिश से पहाड़ी सहरसा नदी में बाढ़ आ गई। पुल के ऊपर से पानी तेजी से बह रहा है। एक ट्रैक्टर नदी पार करते समय फंस गया। लोगों ने रेस्क्यू कर ट्रैक्टर पर सवार तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

मॉक ड्रिल की तस्वीरें…

प्रयागराज में डूब रहे व्यक्ति को नदी से बाहर निकाला गया। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया।

प्रयागराज में डूब रहे व्यक्ति को नदी से बाहर निकाला गया। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया।

गाजीपुर में बचाव दल ने एक गिरे हुए मकान से आठ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

गाजीपुर में बचाव दल ने एक गिरे हुए मकान से आठ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

SDRF जवानों ने घायल को स्ट्रेचर पर लादकर अस्पताल पहुंचाया।

SDRF जवानों ने घायल को स्ट्रेचर पर लादकर अस्पताल पहुंचाया।

घायलों का डॉक्टर ने चेकअप किया। उसे ऑक्सीजन दी गई।

घायलों का डॉक्टर ने चेकअप किया। उसे ऑक्सीजन दी गई।

गाजीपुर में सैदपुर नगर के बुढेनाथ महादेव घाट पर प्रशासन ने बाढ़ से निपटने के लिए मॉक ड्रिल की।

गाजीपुर में सैदपुर नगर के बुढेनाथ महादेव घाट पर प्रशासन ने बाढ़ से निपटने के लिए मॉक ड्रिल की।

मौसम विभाग ने आज 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। अगले 4 दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा।

पिछले 24 घंटे में 43 शहरों में औसतन 3 मिमी बारिश हुई। जबकि 4.6 मिमी बारिश होनी चाहिए। यह अनुमान से 35% कम है। 1 जून से अब तक 72.9 मिमी बारिश हुई। जो कि नॉर्मल 62.8 मिमी से 16 प्रतिशत ज्यादा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *