Breaking
Tue. Jun 9th, 2026

पत्नी को पुलिस परीक्षा दिलाने आए युवक की हत्या:सहारनपुर में साले ने कनपटी में गोली मारी, 4 महीने पहले लव-मैरिज की थी

सहारनपुर : सहारनपुर में 24 साल के युवक की मंगलवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसके साले ने अपने मामा के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। युवक ने चार महीने पहले अपने गांव की लड़की से लव मैरिज की थी। इससे लड़की के परिवार वाले नाराज थे। युवक पत्नी को पुलिस भर्ती परीक्षा दिलाने के लिए शामली से सहारनपुर आया था।

पुलिस के मुताबिक, परीक्षा खत्म होने के बाद युवक पत्नी के साथ कार से घर जाने लगा। इसी दौरान उसका साला पहुंच गया और कार रुकवा ली। बहन से घर चलने के लिए कहा, लेकिन उसने साथ जाने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर युवक और साले के बीच कहासुनी होने लगी।

इसी बीच साले ने कमर से तमंचा निकाला और युवक की कनपटी पर सटाकर गोली मार दी। गोली लगते ही युवक घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। आरोपी इसी दौरान मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों से मिली सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना रामपुर मनिहारान क्षेत्र की है। पुलिस ने मृतक की पहचान शामली के खेड़ी बैरागी के रहने वाले शिव कुमार के रूप में की। उसने एमएससी-एलएलबी की पढ़ाई की थी। 3 मार्च को एसएसएफ में नौकरी का नियुक्ति पत्र मिला था। हालांकि, अब तक ज्वॉइनिंग नहीं की थी।

पुलिस घायल शिवकुमार को हॉस्पिटल लेकर पहुंची, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस घायल शिवकुमार को हॉस्पिटल लेकर पहुंची, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

डॉक्टरों के मुताबिक, खून ज्यादा बहने से शिवकुमार की मौत हो गई।

डॉक्टरों के मुताबिक, खून ज्यादा बहने से शिवकुमार की मौत हो गई।

लड़की बोली- हम दोनों की लव मैरिज से नाराज थे घर वाले

पत्नी आकांक्षा ने बताया- शादी के बाद से मेरे परिवार के लोग शिवकुमार को लगातार धमकियां दे रहे थे। मैंने BA तक की पढ़ाई की है। पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही हूं। आज सहारनपुर के रामपुर मनिहारान के गोचर इंटर कॉलेज में परीक्षा थी।

पहली पारी में पेपर होने की वजह से हम लोग सुबह जल्दी ही घर से कार से निकले थे। मैं सेंटर के अंदर चली गई, जबकि मेरे पति बाहर कार में सामान लेकर इंतजार कर रहे थे। परीक्षा खत्म होने के बाद मैं बाहर आई। हम दोनों कार से घर के लिए घर के लिए निकलने लगे, तभी मेरा भाई मंजीत हमारे मामा के साथ आ गया।

शिवकुमार की मौत के बाद पत्नी आकांक्षा का रोते-रोते बेसुध हो जा रही हैं।

शिवकुमार की मौत के बाद पत्नी आकांक्षा का रोते-रोते बेसुध हो जा रही हैं।

भाई ने बोला- घर चलो, मना करने पर गोली मार दी

आकांक्षा ने बताया- भाई मंजीत ने मुझसे घर चलने के लिए कहा, लेकिन मैंने साथ जाने से इनकार कर दिया। भाई तमंचा दिखाकर धमकाने लगा। वह गुस्से में मुझे कार से खींचकर उतारने लगा। इस पर मेरे पति शिव कुमार ने विरोध किया। दोनों में बहस होने लगी। इसी बीच, मेरे भाई मंजीत ने मौका पाकर पति शिवकुमार की कनपटी में गोली मार दी। इसके बाद बाइक से फरार हो गया।

वहीं, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस घायल शिवकुमार को हॉस्पिटल लेकर पहुंची, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया।

SP सिटी व्योम बिंदल ने बताया-

QuoteImage

आरोपी युवती के भाई और मामा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की हर एंगल पर जांच की जा रही है।QuoteImage

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *