लखनऊ : यूपी में गुरुवार शाम मौसम बदल गया। 9 जिलों में आंधी के साथ बारिश हुई। अयोध्या और गोंडा में ओले गिरे। 10 की जान गई है।

अयोध्या में आंधी इतनी तेज थी कि खड़ी एक ट्रॉली पलट गई। इसके नीचे दबकर तीन महिलाओं की मौत हो गई। जबकि दो महिलाओं की मौत दीवार के नीचे दबकर हुई। रुदौली के पास डबल डेकर बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इसमें कई लोग घायल हुए हैं।

रौनाही से रुदौली तक हाईवे पर कई जगह पेड़ उखड़ गए। इससे 3 घंटे से एक लेन पर करीब 16 किमी लंबा जाम लगा है। जाम में एम्बुलेंस भी फंसी हैं। प्रशासन हाईवे क्लियर कराने में जुटा है।

गोरखपुर के ब्रजेश वर्मा ने एक न्यूज पोर्टल को बताया, उन्हें देहरादून जाना है। रात 12 बजे लखनऊ के चारबाग से ट्रेन पकड़नी है। जाम अभी तक खुला नहीं है। कैसे पहुंच पाऊंगा, कुछ समझ नहीं आ रहा है।

वहीं, बाराबंकी में तेज आंधी के बीच पेड़ और दीवार गिरने से 5 की मौत हो गई। इनमें 2 बच्चे भी शामिल हैं। कई गांवों में बिजली गुल है।

बहराइच, बलरामपुर महाराजगंज, कुशीनगर, अमेठी और लखीमपुर में भी 30 मिनट से डेढ़ घंटे तक बारिश हुई। बारिश से एक तरफ जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है।

लखनऊ में भी धूल भरी आंधी चली। अब तेज हवाएं चल रही हैं। आसमान में बादल छाए हैं। अगले कुछ घंटों में आंधी और बूंदाबांदी की संभावना है।

फोटो देखिए…

अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर कई जगह पेड़ उखड़े। एक लेन बाधित हो गया है। ये फोटो कांटा चौराहे की है।

अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर कई जगह पेड़ उखड़े। एक लेन बाधित हो गया है। ये फोटो कांटा चौराहे की है।

अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर सत्तीचौरा पुलिस चौकी के पास लंबा जाम।

अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर सत्तीचौरा पुलिस चौकी के पास लंबा जाम।

गोंडा में तेज आंधी आई। बारिश के साथ ओले गिरे।

गोंडा में तेज आंधी आई। बारिश के साथ ओले गिरे।

कुशीनगर में आधे घंटे तक तेज बारिश हुई।

कुशीनगर में आधे घंटे तक तेज बारिश हुई।

लखनऊ में धूल भरी चली। आसमान में बादल छाए हैं।

लखनऊ में धूल भरी चली। आसमान में बादल छाए हैं।

मौसम विभाग ने बताया, आज पूर्वी यूपी के जिलों में देर रात तक आंधी-पानी की संभावना है। कल शुक्रवार को 37 जिलों में बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। कुछ शहरों में ओले भी गिर सकते हैं।

अयोध्या में आकाशीय बिजली की चपेट में आई महिला, हालत गंभीर

अयाेध्या के पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी एक महिला आकाशीय बिजली की चपेट में आकर झुलस गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालत गंभीर है।

अयोध्या में दो और महिलाओं की मौत 

अयोध्या के रौनाही थाना क्षेत्र के धन्नीपुर गांव के मजरे बुधौलिया निवासी जिगना गांव में गेहूं काट रही थी। इसी दौरान आंधी आ गई। बचने के लिए संदीप मिश्रा की बैठक में 32 वर्षीय दीपा यादव के साथ छिप गईं। आधी इतनी तेज थी कि दीवार अचानक गिर गई, जिसके छत के नीचे दोनों दब गए। मलबे से बाहर निकालकर सीएचसी सोहावल में दोनों को भर्ती कराया गया, जहां दीपा यादव की मौत हो गई। जबकि दीपा के पति दीपक यादव की हालत गंभीर है। दीपक को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

वहीं, इनायतनगर थाना क्षेत्र के धमोलिया गांव में 67 वर्षीय शिवमूर्ति आंधी-पानी के दौरान खेत से लौट रही थीं। रास्ते में बाउंड्री वॉल उनके ऊपर गिर गई, जिससे वह घायल हो गईं। परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर गए। जहां उनकी मौत हो गई।

ट्रॉली के नीचे दबकर 3 की मौत

अयोध्या में थाना क्षेत्र रौनाही के सैदपुर मजरे महोली में आंधी के चलते भूसा लदी ट्राली के नीचे दबने से तीन लोगों की मौत हो गई। आंधी से बचने के लिए गांव की 27 वर्षीय ललिता, 19 वर्षीय पूजा पुत्री जल्ला और 28 वर्षीय कमला पत्नी राजेंद्र भूसा लदी ट्राली ने नीचे छुप गईं। आंधी के चलने से ट्राली पटल गई। जिसके नीचे दबने से तीनों की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए रुदौली सीएचसी भेजा है।

कई जगह पेड़ उखड़े, लखनऊ हाईवे पर लंबा जाम, 6 फोटो देखिए


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *