उत्तर प्रदेश : देर रात यूपी में अचानक एक बार फिर मौसम बदल गया। पश्चिम के 3 शहरों में ओले गिरे। कई जगह तेज बारिश हुई। मेरठ में रात में करीब आधे घंटे तक ओले गिरे। सड़कों, छतों और खेतों में सफेद चादर बिछ गई।

मेरठ से सटे हापुड़ शहर में भी यही हाल रहा। हापुड़ में भी रात को बारिश के साथ 15 मिनट तक बेर के आकार के ओले गिरे। इसके अलावा, बुलंदशहर में भी तड़के बारिश के साथ ओले गिरे। वहीं, गाजियाबाद, सहारनपुर, उन्नाव समेत यूपी के कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बारिश हो रही है।

इससे अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार की अपेक्षा शुक्रवार को प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान में करीब 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने प्रदेश के 35 शहरों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इन कारणों से बदला मौसम

  • पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में अचानक बदलाव आया है। यूपी के कई जिलों में बारिश के साथ ओले गिरे।
  • 24 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके बाद मौसम में बदलाव होगा। मौसम विभाग के अनुसार, दो दिन बाद मौसम साफ होने की संभावना है।
  • दो दिन तक मौसम ऐसा ही रहेगा। प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान है।

मेरठ में ओले गिरने की तस्वीरें….

मेरठ में देर रात करीब 30 मिनट तक ओले गिरे।

मेरठ में देर रात करीब 30 मिनट तक ओले गिरे।

मेरठ में ओले की साइज बेर के बराबर थी।

मेरठ में ओले की साइज बेर के बराबर थी।

मेरठ में ओले गिरने से जमीन पर सफेद चादर जैसी बिछ गई।

मेरठ में ओले गिरने से जमीन पर सफेद चादर जैसी बिछ गई।

हापुड़-बुलंदशहर में भी ओले गिरे

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पूरे पश्विम यूपी में मौसम में बदलाव हुआ है। मेरठ के अलावा, हापुड़-बुलंदशहर में भी देर रात ओले गिरे हैं। हापुड़ में भी करीब 15 मिनट तक तेज ओले गिरे।

यूपी में पिछले दो हफ्ते से दिन में ठंड नहीं पड़ रही थी। अचानक मौसम बदलने से दिन में तेज हवा चलने से ठंड का अहसास हुआ।

हापुड़ में भी देर रात ओले गिरे।

हापुड़ में भी देर रात ओले गिरे।

गुरुवार को वाराणसी प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। अधिकतम तापमान 32°C दर्ज किया गया। सबसे ठंडा शहर बहराइच रहा। यहां न्यूनतम तापमान 10.4°C दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में बांदा में 9 MM बारिश हुई।

इन जिलों में बारिश होने का अलर्ट

मौसम विभाग ने गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, बाराबंकी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, नोएडा, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं एवं आसपास के इलाकों में आज बिजली गिरने और बारिश का अलर्ट जारी किया है।

सहारनपुर में शुक्रवार सुबह हल्की बारिश के बीच टहलने निकले लोग।

सहारनपुर में शुक्रवार सुबह हल्की बारिश के बीच टहलने निकले लोग।

24 फरवरी से फिर बढ़ेगी गर्मी

वाराणसी के मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ 22 फरवरी की दोपहर तक सक्रिय रहेगा। 24 फरवरी के बाद गर्मी फिर से बढ़ेगी तापमान में इजाफा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *