Breaking
Mon. Jun 22nd, 2026

सपा ने की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा, शिवपाल बड़ी जिम्मेदारी, देखें सूची

लखनऊ : रविवार को समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की गई। सपा नेता शिवपाल यादव को पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें पार्टी का महासचिव बना दिया गया है। साथ ही, स्वामी प्रसाद मौर्य को भी पार्टी में बड़ा दर्जा दिया गया है। उन्हें भी पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बना दिया गया है।

सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कुल 62 सदस्य हैं। घोषित राष्ट्रीय कार्यकरिणी में अखिलेश यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष और किरणमय नंदा को उपाध्यक्ष घोषित किया गया है। वहीं पर, प्रो रामगोपाल यादव को राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव बनाया गया है।
चाचा शिवपाल यादव, स्वामी प्रसाद मौर्या के साथ-साथ आजम खां, रवि प्रकाश वर्मा, बलराम यादव, विशंभर प्रसाद निषाद, अवधेश प्रसाद, इंद्रजीत सरोज, रामजीलाल सुमन, रामजी वर्मा, रामअचल राजभर, जो एंटोनी, हरेंद्र मलिक और नीरज चौधरी को भी राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है।

पार्टी का राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सुदीप रंजन सेन को बनाया गया है। साथ ही, पार्टी के 19 कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय सचिव का दर्जा दिया गया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *