Breaking
Fri. Apr 3rd, 2026

टीम इंडिया के खिलाड़ी महाकाल की शरण में, जानें कौन-कौन हुए भस्म आरती में हुए शामिल

दैनिक उजाला, स्पोर्ट्स डेस्क : इंडियन क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने सोमवार सुबह महाकाल के दर्शन किए। तड़के 2 बजे क्रिकेटर रवि बिश्नोई, तिलक वर्मा, वॉशिंगटन सुंदर और जीतेश शर्मा महाकाल मंदिर पहुंचे। सभी ने नंदी हॉल में बैठकर भगवान महाकाल की आरती की।

महाकाल मंदिर में मकर संक्रांति का महापर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भस्म आरती में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इंदौर के होलकर स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच t20 मैच खेला गया था। जिसमें भारत ने शानदार जीत हासिल की इसके बाद चार खिलाड़ी बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे और उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *