Breaking
Sat. Feb 14th, 2026

महाकुंभ का पहला स्नान, 60 लाख श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई:20 देशों से आए भक्त, संगम तक 12 किमी पैदल यात्रा

प्रयागराज : महाकुंभ का शुभारंभ हो चुका है। पौष पूर्णिमा पर आज पहला स्नान है। सुबह साढ़े 9 बजे तक 60 लाख श्रद्धालु डुबकी लगा चुके हैं। आज 1 करोड़ भक्तों के पहुंचने का अनुमान है। भक्तों पर 20 क्विंटल फूलों की वर्षा की जाएगी। महाकुंभ 144 साल में दुर्लभ खगोलीय संयोग में हो रहा है।

देश के कोने-कोने से भक्त प्रयागराज आए हैं। विदेशी श्रद्धालु बड़ी तादाद में कुंभ में स्नान करने पहुंचे हैं। प्रशासन के मुताबिक, जर्मनी, ब्राजील, रूस समेत 20 देशों से भक्त पहुंचे हैं। हर घंटे संगम में 2 लाख श्रद्धालु स्नान कर रहे हैं। आज से ही श्रद्धालु 45 दिन का कल्पवास शुरू करेंगे।

ब्राजील से आए श्रद्धालु फ्रांसिस्को ने कहा-

QuoteImage

मैं योग का अभ्यास करता हूं। मोक्ष की खोज कर रहा हूं। भारत दुनिया का आध्यात्मिक हृदय है। जय श्रीराम।QuoteImage

संगम पर एंट्री के सभी रास्तों पर भक्तों की भीड़ है। वाहनों की एंट्री बंद है। श्रद्धालु बस और रेलवे स्टेशन से 10-12 किलोमीटर पैदल चलकर संगम पहुंच रहे हैं। 60 हजार जवान सुरक्षा और व्यवस्था संभालने में लगे हैं। पुलिसकर्मी स्पीकर से लाखों की संख्या में आई भीड़ को मैनेज कर रहे हैं। जगह-जगह कमांडो और पैरामिलिट्री फोर्स के जवान भी तैनात हैं।

2 और बड़ी बातें…

  • एपल के को-फाउंडर स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन पॉवेल जॉब्स महाकुंभ पहुंचीं। उन्होंने निरंजनी अखाड़े में अनुष्ठान किया। वह कल्पवास भी करेंगी।
  • महाकुंभ को लेकर गूगल ने भी खास फीचर शुरू किया। महाकुंभ टाइप करते ही पेज पर वर्चुअल फूलों की बारिश हो रही है।

पहले कुंभ स्नान की तस्वीरें…

संगम पर सुबह 8 बजे इतने श्रद्धालु पहुंच गए कि पैर रखने की जगह नहीं थी

संगम पर सुबह 8 बजे इतने श्रद्धालु पहुंच गए कि पैर रखने की जगह नहीं थी

साधु ने स्नान के बाद अपनी जटा खोलकर दिखाई। करीब 10 फीट लंबी जटा है।

साधु ने स्नान के बाद अपनी जटा खोलकर दिखाई। करीब 10 फीट लंबी जटा है।

घुड़सवार पुलिसवाले श्रद्धालुओं की मदद के लिए तैनात हैं। हर एक्टिविटी पर नजर बनाए हैं।

घुड़सवार पुलिसवाले श्रद्धालुओं की मदद के लिए तैनात हैं। हर एक्टिविटी पर नजर बनाए हैं।

मंत्री ने भक्तों को माला पहनाकर स्वागत किया

शहरी विकास मंत्री एके शर्मा ने महाकुंभ में आने वाले भक्तों को माला पहनाकर स्वागत किया। उनसे शहर और संगम क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखने की अपील की। इससे पहले प्रयागराज नगर निगम की ओर से फायर ब्रिगेड चौराहे से स्वच्छता रैली निकाली गई।

DGP बोले- अब तक 60 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया

यूपी के DGP प्रशांत कुमार ने कहा- महाकुंभ 2025 का शुभारंभ आज सुबह के स्नान से हो गया है। करीब 60 लाख लोग इसमें डुबकी लगा चुके हैं। इस बार का कुंभ आस्था और आधुनिकता का संगम है।

हम लोगों ने पारंपरिक पुलिस व्यवस्था से हटकर तकनीक का अधिक से अधिक इस्तेमाल कर श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्था दी है। आज पुष्पवर्षा भी होगी। इस बार कुंभ भव्य, दिव्य, डिजिटल और सुरक्षित हो, इसके लिए सभी इंतजाम किए जा रहे हैं।

मोदी बोले- यह विराट उत्सव नई ऊर्जा का संचार करेगा

https://twitter.com/narendramodi/status/1878638066879132032



Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *