Breaking
Thu. Apr 23rd, 2026

2024 में 35 सीटें भी मिल जाएं तो गिर जाएगी ममता सरकार : शाह

नई दिल्ली : गृह मंत्री अमित शाह आज पश्चिम बंगाल के बीरभूम में जन संपर्क समावेश रैली को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्‍होंने कहा कि ‘दीदी-भतीजा’ के अपराध को दूर करने का एक ही उपाय है भाजपा। बंगाल को आतंक से मुक्त करने का एकमात्र तरीका भाजपा है। बंगाल में घुसपैठ रोकने का एक ही तरीका है बीजेपी।

शाह ने कहा अगले साल 2024 में हमें 35 सीटें दें, 2025 (पश्चिम बंगाल चुनाव) की कोई जरूरत नहीं होगी। 2025 से पहले ममता की सरकार गिर जाएगी। दीदी और उनके भतीजे के अत्याचारों से छुटकारा पाने के लिए, भाजपा को जिताने में मदद करें। बंगाल में घुसपैठ और तस्करी रोकने के लिए बीजेपी को जिताने में मदद करें। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी और राज्य भाजपा प्रमुख सुकांत मजूमदार के साथ डॉ बीआर अंबेडकर को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *