Breaking
Thu. Apr 23rd, 2026

मणिपुर : कर्फ्यू में ढील, सीएम एन बीरेन सिंह की अपील – हिंसा से बचे जनता

नई दिल्ली : मणिपुर हिंसा में अभी तक 54 लोगों की मौत हुई है। सरकार की सख्ती और सेना की भारी मौजूदगी में इम्फाल घाटी में जनजीवन धीरे-धीरे पटरी पर आ रहा है। दुकानें और बाजार धीरे-धीरे खुल रहे हैं। और सड़कों पर कारें चलने लगीं हैं।

मणिपुर के चुराचांदपुर जिला मजिस्ट्रेट के अनुसार, चुराचांदपुर में कानून और व्यवस्था की स्थिति में सुधार को देखते हुए, राज्य सरकार और विभिन्न हितधारकों के बीच बातचीत के बाद 7 मई को सुबह 7 बजे से 10 बजे तक कर्फ्यू में आंशिक रूप से ढील दी जा रही है। इस ढील से जनता जरूरत का सामान और दवा खरीद सकेंगे। सेना, रैपिड एक्शन फोर्स और केंद्रीय पुलिस बलों की टुकड़ियां किसी भी नए हमले का सामना करने के लिए अलर्ट हैं।

मणिपुर सीएम एन बीरेन सिंह ने राज्य में मौजूदा स्थिति का जायजा लेने के लिए शनिवार को सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में शांति की अपील के साथ ही सभी जनता को आगे हिंसा होने से बचने के लिए किसी भी ऐसी कार्रवाई में हिस्सा न लेने को कहा गया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *