Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

अधिवक्ता की हत्या के मामले में एसएसपी से मिला बार का प्रतिनिधि मण्डल

  • अधिवक्ता गंगा प्रसाद वरुण की निर्मम हत्या के मामले में तीन मांगों को लेकर मिले वकील

मथुरा : बार एसोसिएशन का एक प्रतिनिधि मंडल शनिवार को अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद शर्मा एडवोकेट व सचिव अरविन्द कुमार सिंह के नेतृत्व में स्वर्गीय गंगा प्रसाद वरुण एडवोकेट की निर्मम हत्या के मामले में तीन मांगो को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय से मुलाकात की।

अधिवक्तगणों ने एसएसपी से सभी आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी, उपरोक्त मुकदमें में आरोपियों के विरुद्ध आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किये जाने तथा सम्बधित चौकी इंचार्ज कृष्णा नगर के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। इसके अलावा पीड़ित परिवार की सुरक्षा की भी मांग की गयी। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने सभी मांगों पर जल्द से जल्द कार्यवाही का आशाश्वन दिया।

प्रतिनिधि मण्डल में एनयूजेआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ. कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट, बार के उपाध्यक्ष विनोद चौधरी, स्पेशल डीजीसी अलका उपमन्यु एडवोकेट, बार के पूर्व अध्यक्ष ठाकुर किशन सिंह एडवोकेट, पूर्व सचिव भानु प्रताप सिंह एडवोकेट, पूर्व उपाध्यक्ष ठा. मदन गोपाल एडवोकेट, पूर्व एडीजीसी डा. रविन्द्र कुमार एडवोकेट, जेपी सिंह एडवोकेट, मिश्री लाल एडवोकेट, कपिल देव सिंह एड., अशोक कुमार एड, छत्तर सिंह एड, मानवेन्द्र सिंह एड, अजीत प्रताप सिंह एड, प्रेम चक एड., जेपी मौर्या, गोपाल गौतम आई एड., अशोक चौधरी, श्रीकांत पचौरी एड आदि थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *