Breaking
Mon. Jul 27th, 2026

जिला पंचायत अध्यक्ष ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र, उज्जवल भविष्य की दीं शुभकामनाएं

मथुरा : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लोकभवन में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आइटीआई) में चयनित अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया।

प्रदेश के सभी जिलों के साथ मथुरा कलेक्ट्रेट सभागार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग द्वारा नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी ने कार्यक्रम का शुभारंभ कर चयनित अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नवचयनित अनुदेशकों को हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” के मंत्र के साथ निरंतर कार्यरत है।

देश के सबसे अधिक युवाओं वाले प्रदेश की युवा आकांक्षाओं को देखते हुए उन्हें रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। आप लोग अपने दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करें। आप लोगों को बड़े भाग्य से यह अवसर मिला है। यह नियुक्ति पत्र नहीं सम्मान पत्र है। अपने कार्य क्षेत्र में जाए तो कर्तव्य पथ पर अडिग रहें। अपने दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करें। व्यक्ति की अच्छे कार्यों से ही समाज में अलग पहचान बनती है।

इस मौके पर नवचयनित आठ अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *