Breaking
Fri. Feb 13th, 2026

प्रशंसनीय चिकित्सा कार्यों के लिए केएम अस्पताल की टीम हुई सम्मानित

दैनिक उजाला, मथुरा : हर वैद्य (चिकित्सक) में हनुमान का वास है और वैद्य के लिए मरीज की जान भगवान लक्ष्मण के समान है। ये बातें जिला कारागार मथुरा अधीक्षक अंशुमन ने 76वें गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर जिला कारागार मथुरा में केएम अस्पताल के चिकित्सकों के सम्मान में कहीं।

कार्यक्रम में कारागार के कर्मचारियों एवं कैदियों ने देशभक्ति गानों पर कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इसके उपरांत जेल अधीक्षक ने कारागार में निरुद्ध गंभीर बीमारियों से ग्रसित बंदियों के उपचार में तत्परता के साथ उपचार करने वाले केएम मेडीकल कालेज एंड हॉस्पिटल की चिकित्सकीय टीम के लीडर व अस्थि रोग विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डा. पंकज त्यागी को चिकित्सीय सेवाओं एवं अभूतपूर्व योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है।

जिला कारागार चिकित्साधिकारी डा. उपेन्द्र पाल सिंह सोलंकी ने बताया कि केएम मेडीकल एंड हॉस्पिटल के चेयरमैन किशन चौधरी द्वारा जिला कारागार में कैदियों के स्वास्थ्य चेकअप के लिए भेजी टीम पिछले कई वर्षों से मथुरा न्यायाधीश, मथुरा सीएमओ, जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति से प्रत्येक सप्ताह में एक बार सभी बैरकों के कैदियों का उपचार एवं स्वास्थ्य परीक्षण करती है।

इस प्रशंसनीय कार्य के लिए 76वें गणतंत्र दिवस पर केएम अस्पताल की टीम को सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर कारापाल सुशील कुमार वर्मा, चिकित्साधिकारी डा. उपेन्द्र पाल सिंह सोलंकी सहित अन्य कारागार कार्मिक उपस्थित रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *