Breaking
Fri. Feb 13th, 2026

डिजिटलाइजेशन के विरोध में बीएसए कार्यालय पर जिले के शिक्षकों ने दिया धरना

दैनिक उजाला, मथुरा : उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर डिजिटलाइजेशन एवं ऑनलाइन उपस्थिति देने के विरोध में तथा 18 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना दिया गया। धरने के दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंपा गया ।

धरने को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अतुल सारस्वत ने कहा कि सरकार द्वारा विद्यालयों में कोई भी संसाधन उपलब्ध नहीं कराए हैं। सभी विद्यालयों में टैबलेट्स भी उपलब्ध नहीं कराई गई है तथा किसी भी विद्यालय में विभागीय आईडी से डाटा और इंटरनेट उपलब्ध न होने के बावजूद भी जबरदस्ती डिजिटलाइजेशन करने एवं ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने के निर्देश दिए जा रहे हैं।

जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र सारस्वत, महामंत्री ठा. लक्ष्मीनारायण, कोषाध्यक्ष मनोज शर्मा, मंडल अध्यक्ष नृत्यगोपाल दुबे,अरविंद शर्मा, सुजीत वर्मा, लोकेश गोस्वामी, बलवीर सिंह, गौरव यादव, सुधीर सोलंकी, खुर्शीद अहमद, अंजना शर्मा, ठा. हेमराज सिंह, इन्द्रपाल सिंह, वीरेन्द्र सिंह,गोवर्धन दास गुप्ता, योगराज चाहर, रविन्द्र चौधरी, चन्द्रशेखर, विशाल पचौरी, खेम सिंह चौधरी, दुष्यंत सारस्वत, कंचन मेहता, नीलम गौड़, जिलाध्यक्ष प्रदीपिका फौजदार आदि ने संबोधित किया।

इस अवसर पर बदन सिंह यादव, राजेन्द्र छोकर, रश्मि शर्मा, संजीव यादव, शिव पचौरी, हरीश चौधरी, केके सारस्वत, गीतम चौधरी, ज्योतिवीर सिंह, सिद्धार्थ कुमार, अनामिका, अनुपम कौशिक, राजीव तेहरिया, हेमंत कुमार, मुरारी लाल, मोहन प्रकाश, हेमंत शर्मा, नंद किशोर गुधेनिया, सुशेन्द्र मित्तल, शैलेन्द्र वार्ष्णेय, दुर्गपाल सिंह, योगेंद्र गौतम, दिनेश सिंह, चन्द्र भान सिंह, वैभव शर्मा, मोहन प्रकाश, प्राची अग्रवाल, अर्चना वर्मा, शक्ति वर्मा, गीता रावत, विक्रम सिंह, सौरभ सारस्वत, रवेंद्र रावत, शैलेंद्र प्रताप सिंह, दिवाकर गुधेनिया, शशिकांत शर्मा, अनुपम उपाध्याय, गुलाब सिंह, कपिल सारस्वत, संगीता सारस्वत, चेतना सारस्वत, खुशबू श्री वास्तव आदि उपस्थित रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *