Breaking
Tue. Apr 7th, 2026

बिजली राजस्व वसूली में मथुरा जोन दक्षिणांचल में प्रथम

दैनिक उजाला, मथुरा : राजस्व वसूली के मामले में मथुरा जोन दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम में प्रथम रहा है। मथुरा जोन को अगस्त माह का लक्ष्य 155 करोड़ से अधिक अधिक था,इसके सापेक्ष वसूली 137.58 करोड़ हुई। इसका प्रतिशत 80.48 रहा।

जोन के चीफ इंजीनियर एसके जैन द्वारा राजस्व वसूली की लगातार समीक्षा, वीसी में निर्देश के साथ भ्रमण किए गए। शहरी मंडल के एसई सुरेश चन्द्र रावत के अनुसार अगस्त का लक्ष्य 67 करोड़ 84 लाख के सापेक्ष 70 करोड़ 56 लाख रुपये का राजस्व वसूला। इसका प्रतिशत 104 प्रतिशत रहा। दक्षिणांचल में शहरी मंडल दूसरे नंबर पर है। सभी अधिकारी एवं इंजीनियरों की मेहनत से इसका परिणाम अच्छा आया। वहीं अलीगढ़ क्षेत्र दूसरे नंबर पर रहा। 185 करोड़ के सापेक्ष वसूली 149.91 करोड़ हुई। इसका प्रतिशत 73 रहा। कानपुर जोन तीसरे पर रहा। 122 करोड़ के सापेक्ष राजस्व वसूली 86 करोड़ से अधिक हुई। इसका प्रतिशत 73 रहा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *