Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

सोते रह गए ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी, जिला अस्पताल से फरार हुआ मुठभेड़ में घायल अपहरणकर्ता

  • बुरावली के जगंल से गिरफ्तार क‍िया गया था धीरज

अमरोहा : अमरोहा में एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार बच्ची का अपहरणकर्ता पुल‍िस की लापरवाही के चलते जिला अस्पताल से फरार हो गया। पुल‍िस को जैसे ही अपहरणकर्ता के फरार होने की खबर म‍िली तो वहां सुरक्षा में तैनात दरोगा और स‍िपाह‍ियों के हाथ-पांव फूल गए।
सोमवार शाम को जिले में पहली मुठभेड़ डिडौली पुलिस से हुई थी। गोतस्कर कासिम पेप्सी निवासी ढकिया चमन को गिरफ्तार किया गया था। उसे गोली लगी थी। उसके बाद देर रात रहरा थाना पुलिस व एसओजी टीम ने मुठभेड़ में धीरज उर्फ अजय उर्फ इमरान को बुरावली के जगंल से गिरफ्तार कर लिया था। उसके कब्जे से एक दिसंबर को अपह्रत की गई सात साल की बच्ची को भी बरामद किया गया। गोली लगने से आरोपित घायल हुआ था।

हथकड़ी समेत फरार हो गया आरोपित
पुलिस ने दोनों बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। दोनों अलग-अलग वार्ड में भर्ती थे। धीरज उर्फ अजय उर्फ इमरान की सुरक्षा में रहरा थाने के दारोगा अनूप सिंह, सिपाही सुनील कुमार व कपिल कुमार तैनात किए गए थे। रात लगभग 12 बजे उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रात में किसी समय आरोपित हथकड़ी समेत फरार हो गया। वार्ड में एक वृद्ध और भर्ती है। बताते हैं कि ड्यूटी पर तैनात तीनो पुलिसकर्मी सो गए थे। मंगलवार सुबह लगभह छह बजे तीनों पुलिसकर्मी सोकर उठे तो घटना की जानकारी हुई।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *