Breaking
Tue. May 26th, 2026

राजस्थान : जिला कलेक्टर ने दिया बेटियों को प्यार, माताओं को सम्मान

  • बीड़ीके अस्पताल मे नव वर्ष पर 21 नव प्रसूताओं का किया सम्मान
  • महिला अधिकारिता विभाग ने किया भव्य आयोजन

झुंझुनू : नव वर्ष के प्रथम दिवस पर जिला कलेक्टर लक्ष्मन सिंह कुड़ी ने जिला मुख्यालय के बीड़ीके अस्पताल में बेटियों को जन्म देने वाली कुल 21 नव प्रसूता माताओं को मिठाई का पैकेट, बेबी किट ओर बेटी जन्म का सम्मान पत्र भेंट किया।

जिला कलेक्टर ने कहा की बेटा-बेटी मे कोई फर्क नही समझे। उन्होंने माताओ की हौसला अफजाई की और बेटियों को अच्छी शिक्षा देने की बात की। जिला कलेक्टर ने कहा की जिले की बेटियों ने हर क्षेत्र मे अपना परचम लहराया है। उन्होंने माताओ से अपील की कि इन बेटियों को वे बेटों की तरह ही पालें, जिससे की यह बड़ी होकर उनका नाम रोशन करेंगी।

महिला अधिकारिता विभाग के उप निदेशक विप्लव न्योला ने बताया कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान जिले का नवाचार है। त्यौहार या बड़े आयोजन जिला प्रशासन व महिला अधिकारिता विभाग बेटियों के बीच जाकर मनाता है। इसी कड़ी में रविवार को नव वर्ष के अवसर पर यह आयोजन किया गया था।

इस दौरान सीएमएचओ डॉक्टर राजकुमार डांगी, पीएमओ डॉक्टर कमलेश झाझड़िया, डॉक्टर पुष्पा रावत, डॉक्टर नवीद, बजरंग लाल शर्मा, किशन लाल, डॉक्टर अरुण, सुनील खरिटा, राजन चौधरी, उषा कुलहरी, पूजा कुमारी, सुनिता, सरिता सहित अस्पताल तथा महिला अधिकारिता विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

आक्सीजन प्लांट का किया निरीक्षण

अस्पताल विजिट के दौरान जिला कलेक्टर लक्ष्मण सिंह कुड़ी ने अस्पताल परिसर में बने 5 आक्सीजन प्लांट को भी देखा और इसकी जानकारी प्राप्त की। जिला कलेक्टर ने बताया की अस्पताल मे सभी प्लांट रनिंग कंडीशन में हैं। वर्तमान में ऑक्सिजन की खपत कम होने से एक ही प्लांट से आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने बताया की यहां पर एक लिक्विड अक्सीजन प्लांट भी तैयार किया जा रहा है। इस बार भी प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *