Breaking
Fri. Feb 13th, 2026

एक ऐसा गांव जहां हर घर में हुई है Love Marraige, 40 साल से चल रही है ये परंपरा

दैनिक उजाला, डेस्क : भले ही अब हमारा देश बदल चुका है लोगों की सोच में  काफी बदलाव आ गया है लेकिन आज भी कुछ लोग ऐसे हैं जो लव मैरिज को जुर्म मानते हैं। ऐसे लोगों की सोच के चलते कई कपल का प्यार अधूरा रह जाता है। पर आज हमप्यार के इस खूबसूरत दिन में एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं कि जहां हर घर में सिर्फ लव मैरिज ही होती है। 

हम बात कर रहे हें महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के गोंडपिपरी तालुका में स्थित करंजी गांव जो पिछले चार दशकों में 200 से अधिक प्रेम विवाहों के लिए प्रसिद्ध है। यहां प्रेम विवाहों को सामाजिक स्वीकृति मिली हुई है। यहां के निवासी प्रेम विवाह को सामान्य मानते हैं, जिससे जोड़ों को अपने रिश्ते को विवाह में बदलने में आसानी होती है। 

सरपंच और उपसरपंच सभी की है लव मैरिज

 गांव की 11 सदस्यीय ग्राम पंचायत के 6 सदस्यों, जिनमें सरपंच और उपसरपंच शामिल हैं, ने स्वयं प्रेम विवाह किया है। उनका यह व्यक्तिगत अनुभव प्रेम विवाहों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण को बढ़ावा देता है। गांव में “झगड़ा-मुक्त समिति” के माध्यम से विवादों का निपटारा किया जाता है। प्रेम विवाह से संबंधित विवादों में, दोनों परिवारों को समझाया जाता है और जोड़े की सहमति के बाद गांव के मंदिर या ग्राम पंचायत में उनकी शादी कराई जाती है।

यहां रहते हैं सभी धर्मों के लोग

करंजी गांव में सभी धर्मों के लोग रहते हैं, जो प्रेम विवाहों में धार्मिक बाधाओं को कम करता है और विभिन्न समुदायों के बीच आपसी समझ और सहयोग को बढ़ावा देता है। इन कारणों से, करंजी गांव में प्रेम विवाहों की परंपरा मजबूत हुई है, जिससे यह गांव प्रेम और सामाजिक समरसता का प्रतीक बन गया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *