Breaking
Sat. Apr 25th, 2026

EC बोला-राजनीतिक दल वोटर-लिस्ट बनाने के हर चरण में शामिल:राहुल ने कहा था- चुनाव आयोग ने BJP के साथ मिलकर वोट चोरी की

नई दिल्ली : चुनाव आयोग (ECI) ने शनिवार को वोट चोरी के आरोप लगाए जाने पर राजनीतिक दलों और नेताओं को कड़ी नसीहत दी। आयोग ने कहा कि पुराने चुनावों की वोटर लिस्ट में गड़बड़ी को लेकर अब सवाल उठाना गलत है, क्योंकि इसके लिए तय प्रक्रिया और समय पहले से था। आयोग ने प्रेस नोट जारी कर कहा,

QuoteImage

वोटर लिस्ट तैयार करने की पूरी प्रक्रिया में राजनीतिक दल भी शामिल रहते हैं। लेकिन कई पार्टियों और उनके बूथ लेवल एजेंट्स ने ड्राफ्ट लिस्ट को सही से नहीं देखा और न ही समय रहते कोई आपत्ति दर्ज कराई।QuoteImage

दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 7 अगस्त को वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर 1 घंटे 11 मिनट तक 22 पेज का प्रेजेंटेशन दिया था। इस दौरान उन्होंने चुनाव आयोग पर भाजपा के साथ मिलकर कर्नाटक में लोकसभा और हरियाणा-महाराष्ट्र में विधानसभा चुनावों में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया था।

EC बोला- वोटर लिस्ट में गड़बड़ी तो समय पर आपत्तियां दर्ज करवाते

चुनाव आयोग ने बताया कि वोटर लिस्ट में गड़बड़ी या त्रुटि की शिकायतें ‘क्लेम्स और ऑब्जेक्शंस’ की तय अवधि में की जानी चाहिए थीं। उस दौरान आपत्तियां दर्ज कराई जातीं तो निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ERO) उनकी जांच कर सुधार कर सकते थे।

ECI ने कहा कि बीते चुनावों की वोटर लिस्ट पर अब शिकायत करना सिर्फ शोर मचाना है, जबकि सही समय पर कोई पहल नहीं की गई थी। आयोग ने दोहराया कि भविष्य में अगर किसी को आपत्ति है तो वे तय प्रक्रिया और समय के भीतर ही दर्ज कराए।

12 अगस्त ​​​​​: राहुल ने कहा था- पिक्चर अभी बाकी है

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने 12 अगस्त को कहा था, ‘केवल एक सीट नहीं, बल्कि बहुत सी सीटें हैं, जहां वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की जा रही है। यह नेशनल लेवल पर सिस्टमेटिकली किया जा रहा है।’ बिहार की अपडेट हुई वोटर लिस्ट में 124 साल की ‘फर्स्ट टाइम’ वोटर मिंता देवी के सवाल पर राहुल ने कहा- हां, मैंने उसके बारे में सुना है। ऐसे एक नहीं, अनलिमिटेड केसेस हैं। पिक्चर अभी बाकी है।

राहुल ने कहा था-

QuoteImage

चुनाव आयोग यह जानता है और हम भी जानते हैं। पहले कोई सबूत नहीं था, लेकिन अब हमारे पास सबूत हैं। हम संविधान की रक्षा कर रहे हैं। एक व्यक्ति एक वोट संविधान की नींव है। EC का कर्तव्य है कि वो ‘एक व्यक्ति एक वोट’ को लागू करे, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। हम ऐसा करते रहे हैं और करते रहेंगे।QuoteImage

12 अगस्त को संसद में विपक्षी सांसद मिंता देवी की फोटो वाली टी शर्ट पहनकर पहुंचे। दावा था कि मिंता देवी बिहार चुनाव आयोग की वोटर लिस्ट में 124 साल की फर्स्ट टाइम वोटर हैं।

12 अगस्त को संसद में विपक्षी सांसद मिंता देवी की फोटो वाली टी शर्ट पहनकर पहुंचे। दावा था कि मिंता देवी बिहार चुनाव आयोग की वोटर लिस्ट में 124 साल की फर्स्ट टाइम वोटर हैं।

10 अगस्त: चुनाव आयोग ने राहुल से सबूत मांगे

कर्नाटक के मुख्य चुनाव अधिकारी (CEO) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को नोटिस भेजकर उनके वोट चोरी वाले बयान पर सबूत मांगे। राहुल ने 7 अगस्त को आरोप लगाया था कि महादेवपुरा विधानसभा सीट पर 1 लाख से ज्यादा वोट चोरी हुए हैं और एक महिला ने दो बार मतदान किया।

CEO ने रविवार 10 अगस्त को कांग्रेस नेता को भेजे लेटर में लिखा कि राहुल ने प्रेजेंटेशन में जो दस्तावेज और स्क्रीन शॉट दिखाए, वे चुनाव आयोग के रिकॉर्ड से मेल नहीं खाते।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *