गुवाहाटी/तिरुवनंतपुरम/पुडुचेरी/चेन्नई : असम, तमिलनाडु, केरलम और पुडुचेरी विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। ताजा रुझान तमिलनाडु में बड़ा उलटफेर दिखा रहे हैं। 2 साल पुरानी एक्टर विजय की पार्टी TVK नंबर वन के तौर पर उभरी है। TVK कुल 234 सीटों में से 104 पर आगे चल रही है।
सत्ताधारी डीएमके तीसरे नंबर पर खिसक गई है। AIADMK दूसरे नंबर पर है। तमिलनाडु के CM स्टालिन अपनी सीट कोलाथुर से पिछड़ गए हैं।
- केरलम में UDF को बढ़त: कुल 140 सीटों में LDF को 47 सीटों पर बढ़त मिली हुई है। कांग्रेस नेतृत्व वाली UDF बाजी पलटते हुए दिखाई दे रहा है। UDF को 89 सीटों पर बढ़त मिल गई है।
- असम में फिर हिमंता सरकार: कुल 126 सीटों में से बीजेपी को 95 सीटों पर बढ़त है। कांग्रेस को 29 सीटें मिलती दिख रही हैं।
- पुडुचेरी में बीजेपी सरकार: कुल 30 सीटों में बीजेपी गठबंधन को 22 सीटों पर बढ़त मिली हुई है। कांग्रेस गठबंधन को 6 सीटें मिल रही हैं।
नतीजों से पहले आए एग्जिट पोल्स में असम में फिर हिमंता सरकार बनने का अनुमान है। तमिलनाडु में DMK की वापसी के आसार हैं, तो केरलम में कांग्रेस की अगुआई वाले UDF को बढ़त है। पुडुचेरी में NDA गठबंधन की वापसी दिखाई दे रही है।

दिल्ली में BJP हेडक्वार्टर में पूड़ी और मिठाइयां बनाई जा रही हैं।

चेन्नई में AIADMK ऑफिस के बाहर कार्यकर्ता जयललिता और MGR की पूजा करते दिखे।
केरलम में कांग्रेस की UDF ने बहुमत का आंकड़ा पार किया
चुनाव आयोग के नए ट्रेंड्स के मुताबिक कांग्रेस की UDF ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है।
पार्टी MP के. सुरेश ने कहा कि काउंटिंग चल रही है। हमारी उम्मीद 100 सीटों की थी, अब हम 89 पार कर रहे हैं। इसलिए, एग्जिट पोल से पहले हमने जो भी कहा था, कि UDF 100 से ज़्यादा सीटें जीतेगी। हमारा अंदाजा 100% सही होगा। सरकार के खिलाफ लहर थी, पिनाराई विजयन के खिलाफ लहर थी।
केरलम में CM विजयन के सात मंत्री पीछे
वोटों की गिनती आगे बढ़ने के साथ केरल में CMव विजयन के सात मंत्री पीछे चल रहे हैं। अलग-अलग TV रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंत्री वीना जॉर्ज, एम बी राजेश, ओ आर केलू, आर बिंदु, जे चिंचुरानी, पी राजीव, के बी गणेश कुमार और रोशी ऑगस्टीन गिनती के पहले घंटे में अपने-अपने चुनाव क्षेत्रों में पीछे चल रहे थे।
न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस-UDF करीब 98 सीटों पर आगे थी, जबकि CPI(M) के नेतृत्व वाली LDF 38 सीटों पर आगे थी।

