Breaking
Thu. Jan 22nd, 2026

गुजरात के वडोदरा में PM का रोड शो:सिंदूर सम्मान यात्रा नाम दिया, कर्नल सोफिया के परिवार ने स्वागत किया

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार और मंगलवार को गुजरात दौरे पर हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद राज्य में यह उनका पहला दौरा है। PM सुबह करीब 10 बजे वडोदरा एयरपोर्ट पहुंचे। उन्होंने एयरपोर्ट से एयरफोर्स गेट तक एक किलोमीटर लंबा रोड शो किया। इसे ‘सिंदूर सम्मान यात्रा’ का नाम दिया गया।

रोड शो में PM मोदी को देखने के लिए सड़क के दोनों तरफ लोगों की भीड़ उमड़ी थी। इसमें ऑपरेशन सिंदूर पर विंग कमांडर व्योमिका सिंह के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाली भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी का परिवार भी मौजूद रहा। उन्होंने भी फूल बरसाकर PM का स्वागत किया। मोदी ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया।

PM का रोड शो करीब 10 मिनट चला। इस दौरान प्रधानमंत्री कहीं भी रुके नहीं। वे वडोदरा से दाहोद के लिए निकल गए हैं। यहां उनकी जनसभा होगी। इस दौरान कई रेलवे प्रोजेक्ट्स का इनॉगरेशन करेंगे। दोपहर में प्रधानमंत्री भुज और अहमदाबाद में भी रोड शो निकालेंगे। रात में राजभवन में रुकेंगे।

अगले दिन 27 मई को मोदी गांधीनगर में महात्मा मंदिर शहरी विकास मंत्रालय के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। फिर अहमदाबाद से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। पीएम दो दिन में 77,400 करोड़ रुपए से ज्यादा की परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे।

भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी के परिवार के सदस्य वडोदरा में PM मोदी के रोड शो में शामिल हुए।

भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी के परिवार के सदस्य वडोदरा में PM मोदी के रोड शो में शामिल हुए।

PM गुजरात में 77 हजार करोड़ के प्रोजेक्टस शुरू करेंगे

पीएम मोदी दो दिनों के गुजरात दौरे के दौरान 77 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। वह दाहोद में करीब 24,000 करोड़ रुपए की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।

PM दाहोद में गुजरात की पहली रेलवे प्रोडक्शन यूनिट का उद्घाटन करेंगे। इस प्लांट में लोकोमोटिव इंजन, बोगियां, सब कुछ बनाया जाएगा। मोदी ​​​​​​वेरावल और अहमदाबाद के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस और वलसाड और दाहोद स्टेशनों के बीच एक्सप्रेस ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाएंगे।

भुज में प्रधानमंत्री 53,400 करोड़ रुपए से अधिक की लागत की कई प्रोजेक्ट्स की आधारशिला और लोकार्पण करेंगे। इसमें तापी का अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट यूनिट भी शामिल हैं। इसके अलावा कई सड़क, जल और सोलर प्रोजेक्ट भी शामिल हैं।

PM मोदी अगले 6 दिन में 6 राज्यों में जाएंगे

मोदी इस हफ्ते 6 दिन में 6 राज्यों का दौरा करेंगे। इस दौरान वे गुजरात, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश जाएंगे। इसके बाद 29 मई को सिक्किम और पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे।

30 मई को उत्तर प्रदेश के कानपुर में जनसभा करेंगे। इसी दिन बिहार में पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का इनॉगरेशन करेंगे। 31 मई को एमपी के भोपाल जाएंगे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *