Breaking
Fri. Feb 20th, 2026

मुंबई में खुदकुशी कर रही महिला को पुलिस ने बचाया:अटल सेतु से लगाई थी छलांग, वहां खड़े शख्स ने बाल पकड़कर ऊपर खींचा

मुंबई : मुंबई के अटल सेतु से नीचे कूद रही एक महिला को पुलिस ने बचाया है। घटना शुक्रवार शाम 7 बजे की है। इसका CCTV फुटेज भी सामने आया।

वीडियो में देखा जा सकता है एक महिला कार से उतरकर अटल सेतु की रेलिंग क्रॉस करती है। इस बीच पुलिस की गाड़ी भी आ जाती है। महिला जैसे ही समुद्र में छलांग लगाती है। वहां खड़े एक शख्स ने महिला के बाल पकड़ लिए। तब तक पुलिसकर्मी भी आए। उनकी मदद से महिला को ऊपर खींचा गया।

पुलिस ने बताया, महिला की पहचान रीमा पटेल (56 साल) के रूप में हुई है और वो मुलुंड की रहने वाली है। उसने आत्महत्या की कोशिश क्यों कि है उसके बारे में पता नही चल सका है।

घटना से जुड़ी 2 तस्वीरें…

पुलिस की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची थीं। चार पुलिसवालों ने मिलकर महिला को बचाया।

पुलिस की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची थीं। चार पुलिसवालों ने मिलकर महिला को बचाया।

महिला को रेलिंग से हटाकर गाड़ी में बिठाया।

महिला को रेलिंग से हटाकर गाड़ी में बिठाया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *