Breaking
Thu. May 7th, 2026

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के PA की गोली मारकर हत्या:कोलकाता से मध्यमग्राम लौटते वक्त हमला; हमलावरों ने स्कॉर्पियो रुकवाकर 10 राउंड फायरिंग की

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना स्थित मध्यमग्राम में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट (PA) चंद्रनाथ रथ (42 साल) की बुधवार रात 10.30 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के समय चंद्रनाथ कोलकाता से मध्यमग्राम स्थित अपने घर स्कॉर्पियो से लौट रहे थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह ड्राइविंग सीट के बगल में बैठे थे। उनके साथ ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति भी था। कोलकाता से करीब 20 किलोमीटर दूर डोलतला से मध्यमग्राम के बीच एक कार पीछे से आई और स्कॉर्पियो के सामने जाकर रास्ता रोक दिया।

फिर एक बाइक पर हमलावर आया और स्कॉर्पियो की बाईं तरफ से 6 से 10 राउंड फायरिंग की। चंद्रनाथ को 4 गोलियां लगीं। इनमें दो गोलियां सीने से आर-पार हो गईं। एक गोली पेट में लगी। ड्राइवर बुद्धदेब बेरा को भी गोली लगी।

घटना के बाद हमलावर कार छोड़कर बाइक से फरार हो गए। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चंद्रनाथ को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ड्राइवर की हालत गंभीर है। भाजपा ने TMC पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है।

ग्लॉक 47X पिस्टल से फायरिंग, बिना नंबर प्लेट बाइक, 3 बड़े अपडेट्स…

  • फोरेंसिक जांच के शुरुआती इनपुट के मुताबिक, हमलावरों ने ग्लॉक 47X पिस्टल का इस्तेमाल किया था। इस तरह के मॉडर्न हथियार का इस्तेमाल कोई आम अपराधी नहीं करते। जिस तरह से हमला हुआ, उसे कोई प्रोफेशनल शूटर ही अंजाम दे सकता है।
  • बाइक सवार हमलावर हेलमेट पहने हुए था और बाइक पर नंबर प्लेट नहीं थी। पुलिस ने मौके से वह कार जब्त की है, जिससे स्कॉर्पियो का रास्ता रोका गया था। हालांकि, उस पर लगा नंबर प्लेट फर्जी निकला।
  • चंद्रनाथ रथ पर फायरिंग के करीब 1 घंटे बाद रात करीब 12.30 बजे बशीरहाट जिले में रोहित रॉय नाम के भाजपा कार्यकर्ता पर फायरिंग हुई। उनकी हालत गंभीर है। राज्य में 4 मई को चुनावी नतीजों के बाद अब तक 5 लोगों की हत्या हो चुकी है। इनमें 3 भाजपा और 2 TMC से जुड़े थे।

सुवेंदु अधिकारी बोले- 2-3 दिनों तक रेकी के बाद हुई हत्या

सुवेंदु अधिकारी ने PA की हत्या को प्लान्ड मर्डर बताया है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने की अपील की और कहा कि भाजपा बंगाल में गुंडों की सफाई का काम शुरू करेगी।

TMC ने मामले की CBI जांच की मांग की

TMC ने सुवेंदु के PA की हत्या के पीछे अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के शामिल होने के आरोपों का खंडन करते हुए मामले की CBI जांच की मांग की है। पार्टी ने बुधवार देर रात स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा-

QuoteImage

हम मध्यमग्राम में चंद्रनाथ रथ की निर्मम हत्या की निंदा करते हैं। हम इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं, जिसमें कोर्ट की निगरानी में CBI जांच कराई जाए। अन्य भाजपा और TMC कार्यकर्ताओं की हत्या की भी जांच कराई जाए।QuoteImage

चंद्रनाथ ड्राइवर के बगल वाली सीट पर बैठे थे। हमलावर ने उसी तरफ से गोलियां चलाईं।

चंद्रनाथ ड्राइवर के बगल वाली सीट पर बैठे थे। हमलावर ने उसी तरफ से गोलियां चलाईं।

कार के विंडो से पिस्टल सटा कर फायरिंग हुई। शीशे पर गोलियों के निशान दिखे।

कार के विंडो से पिस्टल सटा कर फायरिंग हुई। शीशे पर गोलियों के निशान दिखे।

चंद्रनाथ को घटनास्थल से करीब 200 मीटर दूर ही अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत चुकी थी।

चंद्रनाथ को घटनास्थल से करीब 200 मीटर दूर ही अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी अस्पताल पहुंचे। कई अन्य सीनियर लीडर भी आए।

घटना की सूचना मिलते ही भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी अस्पताल पहुंचे। कई अन्य सीनियर लीडर भी आए।

देर रात विवासिटी अस्पताल के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने हंगामा किया।

देर रात विवासिटी अस्पताल के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने हंगामा किया।

पुलिस ने गुरुवार सुबह घटनास्थल की जांच की और चंद्रनाथ की स्कोर्पियो अपने साथ ले गई।

पुलिस ने गुरुवार सुबह घटनास्थल की जांच की और चंद्रनाथ की स्कोर्पियो अपने साथ ले गई।

स्कोर्पियो को रोकने के लिए इस्तेमाल किए गए कार को क्रेन की मदद से जब्त करके हटाया गया।

स्कोर्पियो को रोकने के लिए इस्तेमाल किए गए कार को क्रेन की मदद से जब्त करके हटाया गया।

PA की मां बोलीं- BJP की जीत के बाद बेटे को निशाना बनाया

सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ की मां हसिरानी रथ ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। नॉर्थ 24 परगना के चांदीपुर में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा- आरोपियों को फांसी नहीं, बल्कि उम्रकैद की सजा मिलनी चाहिए।

हसिरानी रथ ने आरोप लगाया कि BJP के सत्ता में आने के बाद उनके बेटे को निशाना बनाया गया। उन्होंने कहा- चुनाव के दौरान TMC के नेताओं ने भड़काऊ बयान दिए गए थे और 4 मई के बाद उसका असर देखने को मिला।

उन्होंने कहा- अगर मेरे बेटे की मौत किसी हादसे में होती तो मुझे इतना दुख नहीं होता, लेकिन जिस तरह से उसे प्रताड़ित कर मार डाला गया, वह बेहद दर्दनाक है।

घटनास्थल से जब्त कार पर लगी नंबर प्लेट फर्जी निकली

बंगाल पुलिस हत्या मामले में घटनास्थल और आसपास के इलाकों की CCTV फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमें बनाई गई हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या हत्या के लिए पेशेवर शूटर या कॉन्ट्रैक्ट किलर लगाए गए थे।

एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि उस संदिग्ध कार को जब्त कर लिया है, जिसने चंद्रनाथ रथ की कार का रास्ता रोका था। हालांकि, कार पर लगी नंबर प्लेट फर्जी निकली। फिलहाल हमले के पीछे का मकसद साफ नहीं हो पाया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *