भोपाल/लखनऊ/जयपुर/देहरादून : उत्तर, मध्य और दक्षिण भारत में बारिश का दौर जारी है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में बुधवार को बारिश हुई। वहीं बिहार, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में ओले भी गिरे।
बिहार के पटना में बुधवार रात भारी बारिश हुई। इसी बीच इंडिगो की एक फ्लाइट टर्बुलेंस में फंस गई, जिससे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हालांकि बाद में इसे लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं।
उत्तर प्रदेश में तापमान 40°C से नीचे आ गया है। हालांकि, आज 44 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। बिहार में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई।
गुजरात का राजकोट देश में सबसे गर्म रहा। यहां का तापमान 42.9°C दर्ज किया गया। वहीं, महाराष्ट्र के वाशिम में तापमान 42.6°C रहा। राजस्थान के फलोदी में 42.8°C तापमान दर्ज किया गया।
जयपुर सहित कई जिलों में बुधवार को तेज धूप रही। जयपुर में सड़कों पर पानी का भी छिड़काव किया गया। मौसम विभाग ने 8 मई से हीटवेव की भी चेतावनी दी है।
उत्तराखंड के केदारनाथ धाम समेत ऊंची चोटियों पर लगातार चौथे दिन बर्फबारी हुई।
मौसम का हाल
8 मई:
- असम, मेघालय और अरुणाचल में बिजली गिरने और कुछ जगह भारी बारिश का अलर्ट है।
- यूपी, बिहार, झारखंड और ओडिशा में बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा।
- मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और दक्षिण भारत के हिस्सों में तेज हवा के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
9 मई:
- जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश के साथ 30-50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है।
- पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी और राजस्थान में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट है।
- बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में बारिश के साथ बिजली गिरने का खतरा है।

दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता 13 मोबाइल हीट रिलीफ यूनिट लॉन्च की हैं। ये लोगों को लू से बचाने के लिए ओआरएस और वाटर कूलर लगाए गए हैं।

अहमदाबाद में जगन्नाथ मंदिर के बाहर, गर्मी से राहत दिलाने लक्ष्मी हाथी को उसके केयर टेकर ने नहलाया।

कानपुर में गर्मी में स्कूल से लौटते वक्त धूप से बचने के लिए रिक्शेवाले और उसकी सवारियों ने खुद को गमछे और छाते से ढक रखा है।

महाराष्ट्र के नागपुर में भीषण लू के कारण कन्हान नदी सूख गई है। लोग यहां पैदल ही आने-जाने लगे हैं।

तस्वीर उत्तर प्रदेश के गाजीपुर की है। यहां बारिश में खरीदी केंद्रों पर रखी गेहूं की फसल भीग गई।

छत्तीसगढ़ के गौरेला ओवरब्रिज के पास कई पेड़ उखड़कर बीच सड़क पर गिरे।

बिहार में पटना के गांधी मैदान में शपथ समारोह से पहले बारिश के बाद पानी भर गया। टेंट में रखे सोफे भीग गए।

